रायपुर। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे आज छत्तीसगढ़ प्रवास पर थे। उनका यह पांचवा दौरा था। वे सुकमा, महासमुंद में चुनावी सभा लेंगे। इसके बाद महासमुंद से रायपुर पहुंचें। इस दौरान चुनावी सभा को संबोधित करते हुए खरगे ने कहा कि समाज, संविधान, लोकतंत्र और देश की रक्षा के लिए हमारा यह चुनाव जीतना जरूरी है। पहले यहां पर कोई स्कूल, कोई हॉस्पिटल या कोई बैंक नहीं था। कांग्रेस ने देश में सब कुछ बनाया। लेकिन फिर भी भाजपा पूछती है कि कांग्रेस ने क्या किया।
वह ऐसे बयान देते रहते हैं। क्या भूपेश बघेल ने कभी कहा कि वे पिछड़ा वर्ग से हैं? क्या उन्होंने कहा कि बीजेपी उन्हें सहन नहीं कर रही है? भूपेश बघेल ने कभी भी ऐसा कोई बयान नहीं दिया।”
खरगे ने कहा कि हमें जल, जंगल, जमीन पर आदिवासियों के अधिकारों को जीवित रखना है। कांग्रेस ने आपकी और आपके बच्चों की सुरक्षा के लिए कई कानून बनाए, जिससे आप लोग सुरक्षित रहें। कांग्रेस ने आपके लिए जो भी काम किए, BJP उसे खत्म कर रही है। क्या BJP सरकार भी गुजरात में ऐसा कर रही है? BJP को बस झूठ बोलना आता है। लेकिन काम करना नहीं आता। आप सभी हाथ के निशान पर वोट दें। हाथ को मजबूत बनाएंगे तो सब मजबूत बन जाएगा। हमारे हाथ काम करने वाले हाथ हैं, सिर्फ फूल पकड़ने वाले नहीं।
खड़गे ने आगे कहा कि जल, जंगल, जमीन पर आदिवासियों को उनका हक बघेल सरकार ने दिया, बीजेपी वाले बेचना चाहते हैं, बड़े व्यापारियों को जल, जंगल, जमीन भाजपा वाले बेचना चाहते हैं। हम जो वादा करते है उसे हम पूरा भी करते है , एक ओर हमारी खनिज सम्पत्ति लूटी जा रही है, देश किस रफ्तार से आगे बढ़ रहा है उसे आपको देखना चाहिए, मोदी हमेशा बोलते हैं मैं गरीब हूं, मुझे काम करने नही दिया जा रहा, हम जो काम करेंगे देश के युवाओं के लिए, किसानों के लिए, महिलाओं के लिए करेंगे।

