CG News: रायपुर में भारतीय जनता पार्टी के 17 प्रकोष्ठों की पहली प्रदेश स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, संगठन के तीनों प्रदेश महामंत्री, सभी 17 प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक एवं सह-संयोजक सहित एक हजार से अधिक पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है और संगठन की मजबूती में विभिन्न प्रकोष्ठों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने बताया कि कार्यशाला में प्रकोष्ठों के दायित्वों, संगठनात्मक कार्यों और भविष्य की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।
मुख्यमंत्री ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा, रीति-नीति तथा केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के प्रत्येक वर्ग तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का कार्य पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करें।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी प्रकोष्ठ संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के साथ-साथ सरकार की उपलब्धियों और जनहितकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।


