रायपुर। राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी दूसरे चरण से पहले छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहीं है। 14 नवंबर को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी छत्तीसगढ़ आएंगी। रायपुर में प्रियंका गांधी का रोड शो भी प्रस्तावित है। 15 नवंबर को एआईसीसी पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी छत्तीसगढ़ आएंगे।
बता दे कि छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण का चुनाव 17 नवंबर को होगा। सभी राजनीतिक पार्टी के दिग्गज नेता अपने प्रत्याशी के समर्थन में धुआंधार प्रचार कर रहे हैं। अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में सभा समेत रोड शो भी कर रहे हैं। पहले चरण की 20 सीटों के चुनावी फीडबैक लेने के साथ-साथ 17 नवंबर को होने जा रहे दूसरे चरण के चुनाव को लेकर भी दोनों पार्टी ने रणनीति बनाई है।

