जशपुर। जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र के हर्राडाड़ जखाटोली बस्ती के किनारे कांग्रेस नेता की खून से लथपथ हालत में शव मिला है। मृतक की पहचान 65 वर्षीय वृंदा राम बैगा है। जानकारी के मुताबिक वृंदा राम कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता था. परिजनों के मुताबिक रात 8 बजे के करीब खाना खाकर यूडी मिंज के प्रचार करने निकला था. घटनास्थल पर मौजूद लोगों का कहना है कि मृतक वृंदा राम गांव का बैगा था और पूजा पाठ करता था. सम्भव है कि किसी ने जादू टोने के संदेह में यह हत्या कर दी हो. पुलिस अधीक्षक डीआईजी डी रविशंकर ने इस मामले में बताया कि मौके पर हमारी टीम पहुंची है. अभी जांच चल रही है, जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा की वृंदा राम बैगा की मौत कैसे हुई है.

