Skip to content
May 26, 2026
  • Facebook
  • Instagram
  • Twitter
  • Youtube
  • WhatsApp
RJ24

RJ24

News Portal

  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • खेल
  • अपराध
  • व्यापार
Watch Online
  • Home
  • पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी, व्यवसायी को ब्लैकमेल की थी योजना,इसलिए कोल्ड ड्रिंक में जहर मिलाकर की अधेड़ की हत्या, 4 गिरफ्तार
  • अपराध

पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी, व्यवसायी को ब्लैकमेल की थी योजना,इसलिए कोल्ड ड्रिंक में जहर मिलाकर की अधेड़ की हत्या, 4 गिरफ्तार

mahendra November 25, 2023

राजनांदगांव। जिला पुलिस ने एक अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाने में सफलता हासिल की है। पुलिस के मुताबिक एक व्यवसायी को ब्लैकमेल करने के लिए उसके कर्मचारी को पहले मौत के घाट उतारा गया, जिसके बाद व्यापारी से भयादोहन कर उगाही करने की साजिश रची गई थी। पुलिस की जांच से पूरे मामले से पर्दा हटा और इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, लेकिन इस पूरे मामले का मास्टरमाइंड अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। इस मामले में एसपी मोहित गर्ग ने प्रेस वार्ता लेकर जानकारी दी।

जानकारी के मुताबिक 22 नवंबर को राजेश जोशी नामक शख्स की लाश शहर के पार्रीनाला के पास मिली, सूचना मिलने पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। फिर मामले की जांच में जुट गई। एसपी मोहित गर्ग ने बताया कि इस बीच ज्ञानचंद बाफना,जिसके यहां मृतक राजेश जोशी काम करता था एक ऑटो चालक के मध्यम से दो लेटर पहुंचाया जाता है, जिसमें जेल भेजने का डर दिखाकर ब्लैकमेल करने की कोशिश की जाती है।

ऑटो ड्राइवर से पूछताछ करने पर पता चला कि कुछ लोगों ने उसे यह लेटर ज्ञानचंद बाफना को देने के लिए दिया था। लेटर देने वाले लोगों से पूछताछ करने पर मामले की परतें खुलने लगी और कड़ी से कड़ी जुड़ती चली गई। जांच के दौरान पता चला कि प्रकाश गोलछा नामक शख्स इस पूरे केस का मास्टरमाइंड है और उसने सभी लोगों को कई प्रकार के आर्थिक प्रलोभन देकर इस घटना को अंजाम दिया।

पूरी वारदात को अंजाम देने में दयाराम साहू, मनीष खुटेल, नितेश सेन और राजेश जोशी के करीबी प्रेमेंद्र निर्मलकर ने प्रकाश गोलछा का साथ दिया और प्रकाश गोलछा के फार्म हाउस में कोल्डड्रिंक में कीटनाशक मिलाकर राजेश जोशी की हत्या की गई, जिसके बाद प्रकाश गोलछा अपनी कार में उसका शव लेकर आया और पार्रीनाला के पास छोड़कर फरार हो गया। इस मामले में दयाराम साहू, मनीष खुटेल,नितेश सेन और प्रेमेंद्र निर्मलकर को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले का मास्टरमाइंड प्रकाश गोलछा अपनी गाड़ी के साथ फरार है। पूरी साजिश ज्ञानचंद बाफना को फंसा कर ब्लैकमेल करने के लिए की गई थी पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है जल्दी मुख्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया जाएगा।

 

Post navigation

Previous बीजापुर में रक्तदान शिविर का आयोजन, 37 यूनिट से ज्यादा हुआ ब्लड एकत्र, रक्तदान शिविर में नि:शुल्क 150 लोगों का किया गया स्वाथ्य परीक्षण
Next महादेव सट्टेबाजी ऐप केस में नया मोड़, अपने बयान से पलटा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर आरोप लगाने वाला

Related Stories

CG News: सामूहिक भोज के बाद बिगड़ी तबीयत, फूड प्वाइजनिंग से महिला की मौत
  • अपराध
  • छत्तीसगढ़

CG News: सामूहिक भोज के बाद बिगड़ी तबीयत, फूड प्वाइजनिंग से महिला की मौत

May 25, 2026
CG News: बेमेतरा में पटवारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, ACB की बड़ी कार्रवाई
  • अपराध
  • छत्तीसगढ़

CG News: बेमेतरा में पटवारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, ACB की बड़ी कार्रवाई

May 25, 2026
Bemetara News: शराबखोरी और ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 15 वाहन चालकों पर कार्रवाई
  • अपराध
  • छत्तीसगढ़

Bemetara News: शराबखोरी और ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 15 वाहन चालकों पर कार्रवाई

May 24, 2026

You may have missed

CG Health Alert: एयरपोर्ट पर यात्रियों की स्क्रीनिंग शुरू, स्वास्थ्य विभाग हाई अलर्ट पर
  • छत्तीसगढ़
  • हेल्थ

CG Health Alert: एयरपोर्ट पर यात्रियों की स्क्रीनिंग शुरू, स्वास्थ्य विभाग हाई अलर्ट पर

May 25, 2026
Raipur Breaking: पेट्रोल-डीजल फिर महंगा, रायपुर में पेट्रोल ₹107.96 लीटर पहुंचा
  • छत्तीसगढ़
  • व्यापार

Raipur Breaking: पेट्रोल-डीजल फिर महंगा, रायपुर में पेट्रोल ₹107.96 लीटर पहुंचा

May 25, 2026
GD Constable Bharti 2026: रायपुर में 31 मई को होगी SSC GD कांस्टेबल परीक्षा, नोडल अधिकारी नियुक्त
  • छत्तीसगढ़

GD Constable Bharti 2026: रायपुर में 31 मई को होगी SSC GD कांस्टेबल परीक्षा, नोडल अधिकारी नियुक्त

May 25, 2026
CG News: सामूहिक भोज के बाद बिगड़ी तबीयत, फूड प्वाइजनिंग से महिला की मौत
  • अपराध
  • छत्तीसगढ़

CG News: सामूहिक भोज के बाद बिगड़ी तबीयत, फूड प्वाइजनिंग से महिला की मौत

May 25, 2026

संपादक - महेन्द्र साहू
फोन - 6260152352
ईमेल - rj24news3388152@gmail.com
कार्यालय - जी ई रोड महोबा बाजार रायपुर
Office Timing - Monday - Sunday 10:00 Am - 7:00 Pm

Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.