बिलासपुर l कोनी थाना प्रभारी गोपाल सतपथी ने बताया कि दिल्ली एनसीआरबी की साइबर टिप लाइन से जानकारी मिली थी कि कोनी क्षेत्र से एक वीडियो फेसबुक के माध्यम से अपलोड किया गया है।
पुलिस की अपील- न करें साइट का इस्तेमाल
चाइल्ड पोर्न ग्राफी अपलोड मामले में गिरफ्तार आरोपी अमित कुमार डहरिया से पूछताछ में पता चला कि उसने फेस बुक के माध्यम से पोर्न वीडियो अपलोड कर फेसबुक में ही वायरल कर दिया। पुलिस ने जानकारी होने के बाद लोगों से अपील की है कि पोर्न साइट को न देखे और न ही उसमें किसी भी वीडियो को अपलोड करें। यह अपराध की श्रेणी में आता है।

