दंतेवाड़ा l दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर बम विस्फोट मामले में पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए एक नक्सली की कल मौत हो गई। आपको बता दें कि पिछले साल नक्सलियों ने बड़ा IED ब्लास्ट किया था. इसके परिणामस्वरूप 10 जवानों और 1 सिविलियन की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने हस्तक्षेप किया और कल रात नक्सली पोदिया माडवी को हिरासत में ले लिया. हालत बिगड़ने पर उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी दौरान उनका निधन हो गया.

मामले में एसपी गौरव राय ने बताया कि अरनपुर थाना अंतर्गत 26 अप्रैल 2023 को आईईडी ब्लास्ट में 10 जवान और एक सिविलियन शहीद हुए थे. इसी केस में आरोपी की पतासाजी के लिए अरनपुर थाना का बल गया हुआ था. जिसमें पोदिया माड़वी को शाम के लगभग 5 बजे हिरासत में लिया गया. हिरासत के पश्चात हमें पता चला की उसकी तबीयत खराब है. जिसके बाद उसके जिला अस्पताल दंतेवाड़ा भर्ती कराया गया. जहां उपचार के दौरान देर रात लगभग 12.30 बजे उसकी मौत हो गई. न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा मर्ग कायम कर बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मृतक के परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है. फिलहाल नक्सली की मौत का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो पाएगा.


