मु बई : IPL 2024: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के तेज गेंदबाज दीपक चाहर (Deepak Chahar) ने अपनी टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को लेकर बड़ा बयान दिया है. इस भारतीय गेंदबाज ने कहा कि धोनी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 2-3 वर्ष और खेल सकते हैं.

उन्होंने कहा कि मुझे धोनी के आस-पास सहज होने में 2-3 वर्ष लग गए. मैं उन्हें एक बड़े भाई के रूप में देखता हूं और मुझे लगता है कि वह मेरे साथ छोटे भाई की तरह व्यवहार करते हैं. दरअसल, धोनी पिछले वर्ष आईपीएल के दौरान घुटने की चोट (Knee Injury) से जूझ रहे थे. हालांकि, सीएसके को 5वीं बार चैम्पियन बनाने के बाद उन्होंने अपने घुटने का ऑपरेशन करा लिया था

एमएस धोनी ने कहा था कि वह अपनी फिटनेस पर काम करेंगे और आईपीएल 2024 में सीएसके के कप्तान के रूप में वापसी करेंगे। एमएस धोनी उन खिलाड़ियों में से थे जिन्हें चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 2024 सीज़न में बरकरार रखा था।

