श्रीनगर। देश में स्थानों का नामकरण बदलने की प्रक्रिया अभी भी जारी है। इस इसका नजारा जम्मू-कश्मीर में भी देखने को मिलेगा। जम्मू-कश्मीर में 370 हटने के बाद अब 33 सरकारी स्कूलों/कॉलेजों/सड़कों का नामकरण किया जाएगा। इस स्थानों का नाम शहीदों प्रख्यात हस्तियों के नाम पर रखा जाएगा। इसके लिए राज्य सरकार ने प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए आदेश जारी कर दिया है। जीडीसी बॉयज अनंतनाग को बलिदानी डीएसपी हिमायूं मुजामिल भट के नाम से जाना जाएगा। श्रीनगर के गवर्नमेंट बॉयज हाई स्कूल, नरवारा को अब बलिदानी इंस्पेक्टर मसरूर अहमद वानी के नाम से जाना जाएगा।

