कोरबा l पेड़ से लटकी मिली लाश देख लोगो ने पुलिस को सुचना दी. मइके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है. घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है. मृत महिला की लाश मानिकपुर चौकी इलाके के मानिकपुर पोखरी डंपिंग यार्ड के ऊपर पेड़ से लटकते है l
हाल ही में कोरबा जिले के खरमोरा जंगल में ढाई साल के मासूम शिवा चौहान की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी. घटना के बाद मृत बच्चे की मां लापता थी. जिसकी पेड़ से लटकती सड़ी गली हुई लाश मिली है. घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है l
पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस ने बताया कि, बीते 21 फ़रवरी को बच्चे की हत्या हुई थी. उसी दिन महिला की भी मौत हुई है. पुलिस ने घटना स्थल से चप्पल बरामद किया है. प्रथम दृष्टया से महिला की मौत की वजह आत्महत्या लग रही है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है l

