मोतिहारी के बनकटवा प्रखंड में राजद (RJD) नेता तेजस्वी यादव की सभा में हंगामा हुआ और कुर्सियां टूटी। जनसभा को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने युवाओं के शादी की चिंता की। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि नौकरी मिलेगी तभी तो अच्छे से शादी भी होगी। हम लोग युवाओं के नौकरी देने वाले हैं। इसी दौरान भीड़ बेकाबू हो गई और भगदड़ मत गई। इस दौरान जमकर कुर्सियां भी टूटीं। वहीं अफरा-तफरी के बीच दो लोग घायल हो गए।
वहीं इससे पहले तेजस्वी यादव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बियाह करे के बा… सभा में कितने लोग हैं… जिनको ब्याह करना है, हम लोग नौकरी देने वाले हैं। तब न अच्छे से ब्याह होई। वहीं उन्होंने में पीएम मोदी पर तंज कसते हुए खटाखट ,फटाफट और भाजपा सफाचट कह कर लोगों को खूब हंसाया।
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि उनकी पार्टी की सरकार बनती है तो पहला रक्षाबंधन के अवसर पर सभी बहनों के खातों में सीधे एक लाख रुपये दिए जाएंगे। दो सौ यूनिट बिलजी फ्री दी जाएगी, अब गरीबो को पांच किलो राशन के बदले दस किलो राशन मिलेगा। एक लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने की काम करेगी इंडिया गठबंधन सरकार. तेजस्वी ने कहा एनडीए चार सौ पार नहीं, इंडिया तीन सौ पार बनाएगा।

