शिक्षा विभाग में बड़ी कार्रवाई हुई है। 7 शिक्षक व कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया गया है। वहीं 6 शिक्षकों व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए उच्च कार्यालय को पत्र भेजा गया है। छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार, कोरबा जिले में शिक्षा विभाग के 13 शिक्षक और कर्मचारियों के विरुद्ध अनुपस्थिति के मामलों में सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है। इनमें से 7 को सेवा से पदच्युत कर दिया गया है, जबकि अन्य प्रकरणों को आगे की कार्रवाई हेतु उच्च कार्यालयों को प्रेषित किया गया है।
कोरबा जिले में शिक्षा विभाग के अंतर्गत कार्यरत लंबे समय से अनुपस्थित शिक्षकों और कर्मचारियों पर बड़ी कार्रवाई की गई है। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा विभागीय जांच के बाद कुल 13 मामलों की समीक्षा की गई, जिनमें से 7 अधिकारियों-कर्मचारियों को सेवा से पदच्युत कर दिया गया है, जबकि शेष 6 मामलों में उच्च कार्यालयों को अनुशासनात्मक कार्रवाई हेतु पत्र प्रेषित किए गए हैं।
इन कार्रवाईयों की पुष्टि करते हुए कोरबा कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने कहा कि प्रशासनिक अनुशासनहीनता किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। यह कदम न केवल शासन व्यवस्था को पारदर्शी बनाने की दिशा में है, बल्कि अन्य कर्मचारियों के लिए एक स्पष्ट चेतावनी भी है।
सेवा से बर्खास्त किए गए कर्मचारियों के नाम इस प्रकार हैं:
- अनिता साहू – सहायक शिक्षक एल.बी., प्रा.शा. बरभांठा, कटघोरा
- संतोष कुमार तंवर – सहायक शिक्षक एल.बी., प्रा.शा. कारीमाटी, पोड़ी उपरोड़ा
- श्वेता पोर्ते – सहायक शिक्षक एल.बी., प्रा.शा. छिरहुट, कटघोरा
- दिनकर सिंह चेताम – सहायक ग्रेड-3, सेजेस पोड़ी लाफा, पाली
- अनंत सिंह पैकरा – सहायक ग्रेड-3, हाई स्कूल तानाखार, पोड़ी उपरोड़ा
- संतोष कुमार यादव – भृत्य, शा.उ.मा.वि. बोतली, करतला
- लक्ष्मीकांत राज – भृत्य, वि.खं. शिक्षा अधिकारी कार्यालय, पाली

