नई दिल्ली। दिल्ली के विधानसभा चुनाव में मिली बड़ी हार से आम आदमी पार्टी उबार भी नहीं पाई थी कि उन्हें निगम स्तर पर फिर से एक बार बड़ा झटका लगा है। जानकारी के मुताबिक एमसीडी के 13 आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने पार्टी से बगावत कर दी है। इतना ही नहीं बल्कि इन पार्षदों ने ‘इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी’ नाम से एक अलग गुट बनाने का ऐलान कर दिया है। पार्षदों के इस कदम से पार्टी के भीतर हड़कंप मच गया है। बताया जा है कि नए गुट का ऐलान बाकायदा प्रेस कांफ्रेंस करके किया गया। पार्षदों ने बताया है कि वह जल्द पार्टी से औपचारिक इस्तीफ़ा भी देंगे और उनके गुट की अगुवाई मुकेश गोयल करेंगे।
गौरतलब है कि बीते विधानसभा चुनाव में ‘आप’ को बड़ी हार का सामना करना पड़ा था। आलम यह था कि खुद मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल और मनीष सिसोदिया भी अपनी सीट नहीं बचा पाएं। इनके अलावा पार्टी के ज्यादातर मंत्री भी चुनाव में पिछड़ गये। इस चुनाव में भाजपा को शानदार जीत हासिल हुई थी।

