नई दिल्ली। साउथ कोरियन कार निर्माता कंपनी Kia ने बीती 8 मई को इंडियन मार्केट में अपनी दमदार फैमिली कार किआ कारेंस के नए प्रीमियम वर्जन को पेश किया था। कंपनी की तरफ से नई कार का ग्लोबल डेब्यू किया गया। कंपनी ने इस गाड़ी का नाम ‘Kia Carens Clavis’ दिया है। कंपनी की तरफ से आज आधिकारिक रूप से ‘Kia Carens Clavis’ की कीमतों का ऐलान कर दिया गया है। शानदार लुक और एडवांस फीचर्स से लैस इस कार की शुरूआती कीमत कंपनी की तरफ से 11.50 लाख रुपए रखी गई है। वहीं इस गाड़ी के टॉप वेरिएंट की कीमत 21.50 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) तक जाती है।
Kia Carens Clavis को कंपनी ने पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ कुल 7 वेरिएंट पेश किए हैं। इनमे एचटीई, एचटीई(ओ), एचटीके, एचटीके+, एचटीके+(ओ), एचटीएक्स और एचटीएक्स प्लस वेरिएंट शामिल है। इस गाड़ी को प्रीमियम लुक देने के लिए इसके केबिन के साथ-साथ कई और चीजों में बदलाव किया गया है।
लुक और डिजाइन की बात की जाए तो Kia Carens Clavis काफी हद तक मौजूदा कारेंस जैसी ही है। कंपनी की तरफ से इस गाड़ी के एक्सटीरियर में कॉस्मेटिक बदलाव करके गाड़ी को फ्रेश लुक दिया है। कंपनी की तरफ से इस शानदार कार को MPV के रूप में पेश करने के लिए इसमें ‘डिजिटल टाइगर फेस’ का नया वर्जन दिया गया है, जो कि, कंपनी के फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक कार मॉडल EV9 की तरह दिखता है। इतना ही नहीं इस कार में मिलने वाले पतले LED डे टाइम रनिंग लाइट (DRLs) दिए गए हैं को LED हेडलाइट्स के लिए ट्राएंगुलर शेप बनाते हैं।

