पटना। आए दिन किसी न किसी बात को लेकर सुर्खियों में रहने वाले बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। सबसे अहम बात तो ये है कि इस बार तेज प्रताप यादव एक युवती के साथ रिलेशन को लेकर सुर्खियों में हैं। बता दें कि एक दिन पहले ही तेज प्रताप ने एक ट्वीट कर युवती के साथ रिलेशन में होने की बात कही थी। हालांकि कुछ समय बाद उन्होंने ये ट्वीट डिलीट कर दिया और अपना सोशल मीडिया अकाउंट हैक होने की बात कही। ज्ञात हो कि तेज प्रताप यादव की शादी 2018 में हुई थी, लेकिन कुछ महीनों बाद पत्नी ऐश्वर्या और तेज प्रताप के बीच अनबन और विवाद लगातार बढ़ता चला गया। इसके बाद दोनों अलग हो गए थे। फिलहाल अभी मामला कोर्ट में चल रहा है।
तेज प्रताप यादव ने सबुक पेज पर अनुष्का यादव नाम की लड़की का जिक्र करते हुए लिखा कि मैं तेज प्रताप यादव और मेरे साथ इस तस्वीर में जो दिख रही हैं उनका नाम अनुष्का यादव है। हम दोनों पिछले 12 सालों से एक दूसरे को जानते है और प्यार भी करते हैं। हम लोग पिछले 12 सालों से एक रिलेशनशिप में रह रहें हैं। मैं बहुत दिनों से आप लोगों से यह बात कहना चाहता था, लेकिन समझ नहीं आ रहा था कैसे कहूं। इसलिए आज इस पोस्ट के माध्यम से अपने दिल का बात आप सब के बीच रख रहा हूं। आशा करता हू आपलोग मेरी बातों समझेंगे।
वहीं, अब सोशल मीडिया पर तेज प्रताप यादव और अनुष्का का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों बंद कमरे में रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान तेज प्रताप, अनुष्का को किस करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। वहीं, अनुष्का के हाथ में मोबाइल है, जिसमें से वो वीडियो रिकॉर्ड करते हुए दिखाई दे रही है। फिलहाल ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें rj24news इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

