इंदौर। इंदौर के राजा रघुवंशी की हत्या की साजिश उनकी पत्नी सोनम और उसके कथित प्रेमी राज ने रची थी। सोनम और उसके प्रेमी ने भाड़े के किलर हायर किए, मेघालय की पहाड़ियों में मर्डर को अंजाम दिया। हत्या के कुछ मिनटों पर पहले का एक्सक्लूसिव वीडियो IBC24 के हाथ लगी है। इस वीडियो में आरोपी विशाल,आनंद और आकाश राजा और सोनम का पीछा करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि राजा पर पहला हमला करने वाला आरोपी विशाल अपने साथियों के साथ बेखौफ नजर आ रहा है और राजा और सोनम का पीछा कर रहे हैं। ये 23 मई दोपहर 2 बजे के पहले का वीडियो है।
मेघालय हनीमून पर गए इंदौर के कपल राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी का एक नया वीडियो सामने आया था। यह वो आखिरी वीडियो है, जो किसी टूरिस्ट के कैमरे में गलती से कैद हो गया। इस वीडियो में राजा और सोनम जंगल में एक-साथ नजर आ रहे हैं। देव सिंह नाम के एक सोशल मीडिया यूजर ने इंस्टाग्राम पर यह वीडियो शेयर किया है। देव का दावा है कि यह वीडियो 23 मई का है, जो अनजाने में उसके कैमरे में रिकॉर्ड हो गया था।

