सप्ताह 24 के लिए बहुप्रतीक्षित टीआरपी डेटा आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया गया है। इस हफ्ते हिंदी टेलीविजन में दर्शकों की संख्या में उल्लेखनीय बदलाव आया है। इस सप्ताह चार्ट में सबसे ऊपर ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ है, जो अपने चल रहे हॉरर ट्रैक के साथ दर्शकों को लुभाने में कामयाब रहा। ऐसे में आइे जानते हैं की कौनसा सीरियल किस स्थान पर है..
- लंबे समय बाद नंबर 1 पर तारक मेहता का उल्टा चश्मा ने जगह बनाई है।
- अनुपमा अब दूसरे नंबर पर है।
- तीसरे नंबर पर ये रिश्ता क्या कहलाता है ने अपना कब्जा जमाया हुआ है।
- चौथे नंबर पर उड़ने की आशा है।
- एडवोकेट अंजलि अवस्थी टॉप पांच में शामिल हैं।
- लक्ष्मी का सफर छठे स्थान पर है।
- रियलिटी शो लाफ्टर शेफ्स सातवें स्थान पर है।
- मंगल लक्ष्मी आठवें स्थान पर अपनी वफादार दर्शकों की संख्या बनाए हुए है।
- ज़ी टीवी के वसुधा ने नौवें स्थान पर है।
- कभी नीम नीम कभी शहद शहद ने टॉप 10 में एंट्री ली है।
जाने अनजाने हम मिले 11वें स्थान पर है। कहानी में एक बार फिर वहीं स्थिति दोहराने के चलते झनक 12वें स्थान पर आ गई है। शिव शक्ति, मन्नत और जागृति 13वें, 14वें और 15वें स्थान पर हैं। लंबे समय से चल रहे भाग्य लक्ष्मी और कुमकुम भाग्य 16वें और 17वें स्थान पर हैं। नोयोनतारा 18वें स्थान पर गया है। जादू तेरी नज़र भी मुंह के बल आ गिरी है और 19वें स्थान पर है। जमाई नंबर 1 ने टॉप 20 में जगह बनाई है।

