ग्वालियर। 21वीं सदी में भूत प्रेत की बात करना बकवास जरूर लगता है। लेकिन मध्य प्रदेश के ग्वालियर चंबल संभाग के सबसे बड़े डॉक्टर बीआर अंबेडकर पॉलिटेक्निक कॉलेज के हॉस्टल के छात्र रूहानी आवाजों से परेशान है। एक नहीं दो नहीं बल्कि कई छात्र कहते हैं की उन्हें रात के वक्त महिला के रोने की आवाज आती है, पायल की आवाज आती है, किसी छात्र को महिला घूमती हुई भी नजर आती है। कॉलेज प्रबंधन के सामने भी यह बात सामने आई है। वह अब पड़ताल में लगा है कि ये आवाज आखिर है किसकी है।
ग्वालियर का डॉक्टर बीआर अंबेडकर पॉलिटेक्निक कॉलेज, ये ग्वालियर-चंबल संभाग का सबसे बड़ा कॉलेज तो है ही। साथ ही इस कॉलेज में प्रदेश के सिंगरौली, रीवा, सतना के साथ-साथ तमाम दूरी वाले इलाकों बच्चे भी तकनीकी शिक्षा हासिल करने के लिए यहां आते है। इसलिए यहां इन्हें हॉस्टल की जरूरत होती है। लेकिन कॉलेज के छात्र इन दिनों अपने हॉस्टल में होने वाली अजीब आवाजों से परेशान है। उन्हें रात के वक्त महिला के रोने की आवाज आती है, पायल की आवाज आती है, किसी छात्र को महिला घूमती हुई भी नजर आती है।

