फ़िल्मी दुनिया। छत्तीसगढ़ी फिल्मी दुनिया में कई कलाकार अपनी बहुमुखी प्रतिभा के लिए जाने जाते हैं, लेकिन कुछ चेहरे ऐसे भी हैं जो किसी विशेष किरदार में अपनी खास पहचान बना लेते हैं। ऐसा ही एक नाम है नोखु सिंगौर, जो इन दिनों तेजी से सुर्खियों में है।
नोखु सिंगौर ने अब तक अपने करियर में कई फिल्मों में अभिनय किया है, जैसे मोर बाई हाई फाई, झन जाबे परदेश, अहिंसा परमो धर्मा,तीजा के लुगरा,जित्तू के दुलहनिया, इत्यादी लेकिन खास बात यह है कि उन्होंने ज्यादातर फिल्मों में पुलिस के किरदार निभाए हैं। उनकी दमदार आवाज, सख्त चेहरे के भाव के कारण दर्शक उन्हें पर्दे पर एक आदर्श पुलिस अफसर के रूप में देखने के आदी हो गए हैं।
फिल्म समीक्षक मानते हैं कि नोखु सिंगौर की डायलॉग डिलीवरी उन्हें बाकी अभिनेताओं से अलग बनाते हैं। यही कारण है कि फिल्म निर्माता भी उन्हें पुलिस किरदारों के लिए पहली पसंद मानते हैं।
नोखु सिंगौर का कहना है, “मैं हर किरदार को पूरी ईमानदारी से निभाता हूँ। दर्शकों ने मुझे पुलिस के रोल में बहुत पसंद किया, यह मेरे लिए सम्मान की बात है। आने वाले समय में मैं अलग-अलग तरह के किरदार भी निभाना चाहता हूँ।”
फिल्मी गलियारों में चर्चा है कि उनकी अगली फिल्म में भी वे एक हाई-प्रोफाइल पुलिस अफसर का किरदार निभाने जा रहे हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि कब वे अपने इस इमेज से बाहर निकलकर दर्शकों को किसी नए रूप में चौंकाते हैं।

