Close Menu
RJ24RJ24
    Facebook Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • About Us
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact
    Facebook Instagram YouTube WhatsApp
    RJ24RJ24
    • Home
    • छत्तीसगढ़

      मुख्यमंत्री साय की पहल से बदली गांव की तस्वीर, चेक डेम बना किसानों के लिए वरदान

      July 25, 2026

      महिलाओं को मुफ्त पौधे, सेल्फी अपलोड करते ही मिलेगा डिजिटल प्रमाण-पत्र

      July 25, 2026

      ‘एक पेड़ मां के नाम’ को मिलेगा नया विस्तार, छत्तीसगढ़ में पहली बार होगा महतारी वंदन वृक्षारोपण अभियान

      July 25, 2026

      मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में हरित छत्तीसगढ़ की मुहिम तेज, ‘एक पेड़ मां के नाम 3.0’ अभियान को मिली नई रफ्तार

      July 25, 2026

      मुख्यमंत्री साय ने सद्गुरु मधुसूदन साई से की मुलाकात, स्वास्थ्य-शिक्षा में सहयोग पर बनी सहमति

      July 25, 2026
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • अपराध
    • खेल
    • दुर्घना
    • धार्मिक
    • फ़िल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • राष्ट्रीय
    • व्यापार
    RJ24RJ24
    Home » Blog » अमेरिका और पाकिस्तान दोनों देशों के बीच हुई खास डील, क्या भारत को होगा नुकसान? जानिये क्या है पूरा मामला…
    अंतर्राष्ट्रीय

    अमेरिका और पाकिस्तान दोनों देशों के बीच हुई खास डील, क्या भारत को होगा नुकसान? जानिये क्या है पूरा मामला…

    Mahendra SahuBy Mahendra SahuJuly 31, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email WhatsApp Copy Link
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    न्यूयॉर्क/वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान के साथ एक व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर करने की घोषणा की है और कहा है कि अमेरिका “विशाल तेल भंडार विकसित करने के लिए पाकिस्तान के साथ काम करेगा। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि ट्रंप पाकिस्तान में किस विशाल तेल भंडार की बात कर रहे थे। अमेरिकी राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया पर यह भी सवाल उठाया कि क्या पाकिस्तान ‘कभी’ भारत को तेल बेच सकता है। ट्रंप ने बुधवार को ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘हमने अभी-अभी पाकिस्तान के साथ एक समझौता किया है, जिसके तहत अमेरिका पाकिस्तान के विशाल तेल भंडार को विकसित करने के लिए मिलकर काम करेगा।

    उन्होंने कहा, ‘हमने उस तेल कंपनी को चुनने की प्रक्रिया शुरू कर चुके हैं जो इस साझेदारी का नेतृत्व करेगी। कौन जानता है, शायद वे किसी दिन भारत को तेल बेचेंगे!’ अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को लेकर पाकिस्तान की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। पाकिस्तान फिलहाल अपनी ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए पश्चिम एशिया से तेल आयात करता है, लेकिन ऐसी खबरें हैं कि तकनीकी विशेषज्ञता और धन की कमी के कारण विशाल अपतटीय भंडारों का बड़े पैमाने पर दोहन नहीं हो पाया है। देश इन भंडारों का दोहन करने के लिए निवेश को आकर्षित करने का प्रयास कर रहा है।

    इससे कुछ घंटे पहले ट्रंप ने भारत से आने वाले सभी सामानों पर 25 प्रतिशत शुल्क लगाने तथा रूसी सैन्य उपकरणों व ईंधन की खरीद को लेकर भारत पर अतिरिक्त जुर्माना लगाने की घोषणा की थी। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में ट्रंप ने भारत की व्यापार नीतियों को ‘अत्यंत कठोर व फिजूल’ बताया। ट्रंप ने कहा, ‘सब कुछ ठीक नहीं है! इसलिए भारत को एक अगस्त से 25 प्रतिशत शुल्क और उपरोक्त के लिए जुर्माना देना होगा।

    इससे पहले दिन में उन्होंने कई बार भारत द्वारा लगाए गए शुल्क के बारे में बात की और ब्रिक्स (ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका) समूह में भारत की सदस्यता का उल्लेख किया। उन्होंने ब्रिक्स को ‘अमेरिका विरोधी’ बताया। भारत के साथ बातचीत को लेकर एक सवाल के जवाब में ट्रंप ने कहा कि अमेरिका भारत से बात कर रहा है। उन्होंने कहा देखते हैं, हम अभी भारत के साथ बातचीत कर रहे हैं।’ उन्होंने भारत के शुल्क को ‘दुनिया के सबसे ज़्यादा शुल्क में से एक’ बताया। वहीं भारत ने कहा कि उसने द्विपक्षीय व्यापार को लेकर ट्रंप के बयान पर ‘ध्यान दिया’ है और सरकार इसके प्रभावों का अध्ययन कर रही है।

    एक बयान में कहा गया भारत और अमेरिका पिछले कुछ महीनों से एक निष्पक्ष, संतुलित और पारस्परिक रूप से लाभकारी द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहे हैं। हम इसके लिए प्रतिबद्ध हैं। ट्रंप ने शुल्क लागू करने की तारीख एक अगस्त तय की है।

    #bignews #news #politics #trendingnews #virulnews
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Copy Link
    Previous Articleरक्षाबंधन से पहले मोदी सरकार ने दी किसानो को बड़ी सौगात, पीएम किसान संपदा योजना के लिए कुल 6520 करोड़ रुपये स्वीकृत,
    Next Article एसएससी मुख्यालय पर अभ्यार्थियों का विरोध प्रदर्शन, सोशल मीडिया में उठ रहे कई सवाल, विरोध प्रदर्शन की मुख्य वजहें क्या?
    Mahendra Sahu
    • Website

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    मुख्यमंत्री साय की पहल से बदली गांव की तस्वीर, चेक डेम बना किसानों के लिए वरदान

    July 25, 2026
    छत्तीसगढ़

    महिलाओं को मुफ्त पौधे, सेल्फी अपलोड करते ही मिलेगा डिजिटल प्रमाण-पत्र

    July 25, 2026
    छत्तीसगढ़

    ‘एक पेड़ मां के नाम’ को मिलेगा नया विस्तार, छत्तीसगढ़ में पहली बार होगा महतारी वंदन वृक्षारोपण अभियान

    July 25, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    RO No. 13910/35

    × Popup Image

     

    Top Posts

    CM विष्णु देव साय का बड़ा संदेश! भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया जन-जन तक पहुंचने का मंत्र

    July 10, 2026

    CG Breaking: रजिस्ट्री के बाद अपने आप होगा नामांतरण, सरकार ने बनाया नया डिजिटल सिस्टम

    July 9, 2026

    छत्तीसगढ़ में बड़ा फैसला! अब गांव-गांव होगा पानी का सोशल ऑडिट, मुख्य सचिव के सख्त निर्देश

    July 10, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About RJ24

    Editor’s Name – Mahendra Sahu

    Mobile Number – +91 62601 52352

    Email ID – rj24news3388152@gmail.com

    Address – G.E. Road Mahoba Bajar Raipur (CG)

    Most Popular

    CM विष्णु देव साय का बड़ा संदेश! भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया जन-जन तक पहुंचने का मंत्र

    July 10, 2026

    CG Breaking: रजिस्ट्री के बाद अपने आप होगा नामांतरण, सरकार ने बनाया नया डिजिटल सिस्टम

    July 9, 2026

    छत्तीसगढ़ में बड़ा फैसला! अब गांव-गांव होगा पानी का सोशल ऑडिट, मुख्य सचिव के सख्त निर्देश

    July 10, 2026
    Our Picks

    मुख्यमंत्री साय की पहल से बदली गांव की तस्वीर, चेक डेम बना किसानों के लिए वरदान

    July 25, 2026

    महिलाओं को मुफ्त पौधे, सेल्फी अपलोड करते ही मिलेगा डिजिटल प्रमाण-पत्र

    July 25, 2026

    ‘एक पेड़ मां के नाम’ को मिलेगा नया विस्तार, छत्तीसगढ़ में पहली बार होगा महतारी वंदन वृक्षारोपण अभियान

    July 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact
    © 2026 Designed by RT Internet Services.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.