नईदिल्ली। पूर्व अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने राजनीति छोड़ने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि वह अब किसी भी राजनीतिक पद के लिए चुनाव नहीं लड़ेंगी, जिसमें कैलिफोर्निया के गवर्नर का पद भी शामिल है। हैरिस ने कहा, “अमेरिका का पॉलिटिकल सिस्टम “टूट चुका है” और मैं लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने लिए मजबूत नहीं हूं”।
बता दें कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले कुछ दिनों में कई दिग्गजों पर नाराजगी जता चुके हैं। कुछ दिनों पहले वह टेस्ला के सीईओ एलन मस्क पर भड़के थे। अब वह अमेरिका की पूर्व उपराष्ट्रपति कमला हैरिस पर भड़क उठे हैं। केवल इतना ही नहीं ट्रंप ने तो कमला हैरिस पर मुकदमा चलाने तक की मांग तक कर डाली। दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति का कहना है कि कमला हैरिस और कुछ अन्य वरिष्ठ अमेरिकी सेलेब्स ने साल 2024 में राष्ट्रपति चुनाव अभियान के दौरान पैसे लिए।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐसा करना पूरी तरीके से गैरकानूनी बताया। ट्रंप का दावा है कि ऐसा करने से अमेरिका के चुनावी अभियान के आर्थिक कानूनों का उल्लंघन हुआ। राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर इस बारे में विस्तार से लिखा है। अमेरिका की पूर्व उपराष्ट्रपति कमला हैरिस पर आरोप लगाते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा था कि उन्होंने (हैरिस) गायिका बियॉन्से, टीवी होस्ट ओपरा विन्फ्रे और सिविल राइट्स एक्टिविस्ट अल शार्पटन जैसे सितारों के समर्थन के बदले लाखों डॉलर खर्च किए।
ट्रंप का कहना है कि यह समर्थन अभियान असली नहीं था। ये पैसे लेकर हासिल किया गया समर्थन अभियान था। अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर ट्रंप ने इस संबंध में लिखा कि क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि क्या होगा यदि नेता सभी समर्थन करने वालों को पैसे देना शुरू कर दें? आगे ट्रंप ने लिखा कि कमला और उन सभी ने जिन्होंने पैसे लिए उन्होंने कानून तोड़ा है। इन सभी पर मुकदमा चलना चाहिए।

