खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा में एक मुस्लिम युवती ने इस्लाम धर्म को त्यागकर सनातन हिंदू धर्म अपना लिया है। इसके बाद अब उसका नाम साजिया खान से शारदा हो गया है। इतना ही नहीं, साजिया ने सनातन धर्म अपनाने के साथ ही अपने प्रेमी मयूर नामक हिंदू युवक के साथ महादेवगढ़ मंदिर पर सात फेरे लिए और विवाह किया है। साजिया और मयूर दोनों एक ही गांव के रहने वाले है।
बताया जा रहा है कि युवती साजिया खान और युवक मयूर भीकनगांव तहसील के चिल्टिया गांव के रहने वाले है। दोनों एक–दूसरे को कई सालों से पसंद करते थे और शादी करना चाहता थे। लेकिन मजहब की दीवार दोनों को एक होने से रोक रही थी। आखिरकार साजिया ने इस दीवार को तोड़कर अपने जीवनसाथी को पा लिया। साजिया अपनी इच्छा से खंडवा के महादेवगढ़ पहुंची और प्रायश्चित अनुष्ठान में शामिल होकर सनातन धर्म अपनाया। इसके बाद महादेवगढ़ मंदिर के पुजारी ने साजिया से शारदा बनी युवती और मयूर का विवाह करवाया। दोनों ने महादेव को साक्षी मानकर अग्नि के साथ फेरे लिए और वैवाहिक बंधन में बंध गए।

