बलरामपुर। शिक्षा के क्षेत्र में करियर बनाने की चाह रखने वाले युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर आया है। दरअसल बलरामपुर जिले के अलग—अलग स्कूलों में शिक्षक सहित अन्य पदों पर बंपर भर्ती निकली है। रिक्त पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों को 10 सितंबर तक का समय दिया गया है। सबसे अहम बात ये है कि रिक्त पदों पर भर्ती वॉक इन इंटरव्यू के आधार पर होगी।
जारी नोटिफिकेशन के अनुसार भर्ती 10 स्कूलों में होनी है, जहां 50 से अधिक पद रिक्त हैं। रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता पद के अनुसार अलग-अलग तय की गई है।

