Close Menu
RJ24RJ24
    Facebook Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • About Us
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact
    Facebook Instagram YouTube WhatsApp
    RJ24RJ24
    • Home
    • छत्तीसगढ़

      CG News: CM विष्णुदेव साय ने कहा- ‘आज मेरा घर आप सभी बहनों का मायका’, तीजा-पोरा पर महिला सशक्तिकरण और सुपोषण का दिया संदेश

      September 12, 2026

      CG News: CM विष्णुदेव साय सरकार का बड़ा फैसला, भूमि उपयोग नियमों में होगा बदलाव; निवेश और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

      September 12, 2026

      CG News: CM विष्णुदेव साय का बड़ा ऐलान, 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’; 25 हजार शिक्षण संस्थानों की होगी भागीदारी

      September 12, 2026

      CG News: गृहमंत्री विजय शर्मा ने ‘साइबर संकल्प’ का किया शुभारंभ, 500 से अधिक विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा का संदेश

      September 12, 2026

      CG News: CM हेल्पलाइन 1076 का असर, शिकायत के 24 घंटे में ठीक हुआ खराब हैंडपंप; ग्रामीणों को मिली राहत

      September 12, 2026
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • अपराध
    • खेल
    • दुर्घना
    • धार्मिक
    • फ़िल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • राष्ट्रीय
    • व्यापार
    RJ24RJ24
    Home » Blog » भारत ने ट्रॉफी लेने से किया इनकार, पाकिस्तान क्रिकेट में मची हलचल,
    अंतर्राष्ट्रीय

    भारत ने ट्रॉफी लेने से किया इनकार, पाकिस्तान क्रिकेट में मची हलचल,

    Mahendra SahuBy Mahendra SahuSeptember 30, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email WhatsApp Copy Link
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    कराची। एशिया कप के फाइनल मुकाबला अपने आप में ऐतिहासिक था। करीब 41 सालों की इतिहास में यह पहला मौका था जब भारत और पाकिस्तान खिताबी भिड़ंत में आमने-सामने थे। हालांकि मुकाबले के बाद घटित घटनाओं ने इस मैच और टूर्नामेंट को और भी यादगार बना दिया। भारतीय टीम ने अपने पूर्व में लिए गये फैसले के मुताबिक़ एसीसी और पीसीबी के प्रमुख मोहसिन नकवी के हाथ से ट्रॉफी लेने से साफ़ इंकार कर दिया।

    मोहसिन नकवी प्रेजेंटेशन सेरेमनी के दौरान मैदान पर मौजूद रहे लेकिन टीम इंडिया ने उनका बायकॉट कर दिया। नतीजतन नकवी एशिया कप की ट्रॉफी अपने साथ लेकर चलते बने। पाकिस्तान के लिए यह पूरा मौका बेहद अपमानजनक था। इससे पहले हाथ नहीं मिलाने के फैसले पर भी टीम इंडिया अडिग रही जबकि इस बीच पाकिस्तानी खिलाड़ी लगातार भारत विरोधी हरकतें करते रहे।

    इन विवादों के बीच पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज कामरान अकमल ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) से एक तत्काल अपील करते हुए कहा कि एशिया कप 2025 टूर्नामेंट के दौरान जो कुछ हुआ, उसके बाद बोर्ड को आगामी मल्टीनेशनल टूर्नामेंट में भारत के खिलाफ खेलने से इनकार कर देना चाहिए।

    अकमल ने एआरवाई न्यूज़ से कहा, “पाकिस्तान बोर्ड को तुरंत कहना चाहिए कि ‘हमें भारत के खिलाफ कभी नहीं खेलना चाहिए।’ देखते हैं आईसीसी क्या कार्रवाई करती है। इसके बाद आपको और क्या सबूत चाहिए? लेकिन बीसीसीआई का आदमी आईसीसी का नेतृत्व कर रहा है – वह (जय शाह) कोई कार्रवाई कैसे करेगा? बाकी बोर्डों को एक साथ आना होगा और कहना होगा कि हम क्रिकेट में ऐसा नहीं देख सकते। खेल किसी के घर पर नहीं खेला जाता। अगर दूसरे उनके साथ नहीं खेलेंगे, तो कोई पैसा नहीं आएगा।”

    उन्होंने आगे कहा, “इन चीज़ों पर जितनी जल्दी काबू पाया जा सके, सबके लिए उतना ही बेहतर है। पाकिस्तान और भारत को छोड़कर एक तटस्थ संस्था का गठन किया जाना चाहिए, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और न्यूज़ीलैंड के लोगों की एक समिति बनाई जानी चाहिए और उन्हें यह तय करने दिया जाना चाहिए कि इस टूर्नामेंट में जो कुछ भी हुआ है, उसके बारे में क्या कार्रवाई की जाए।”

    अकमल ने कहा, “भारत की यह घटिया हरकतें हम देखते रहेंगे। हमने इस टूर्नामेंट में देखा है कि उन्होंने क्रिकेट को जितना नुकसान पहुँचा सकते थे, पहुँचाया है। पीसीबी और एसीसी अध्यक्ष ने सही रुख अपनाया है – ट्रॉफी लें या न लें, यह अध्यक्ष द्वारा ही दी जाएगी। भारत क्रिकेट जगत का मज़ाक बन जाएगा।”

    बता दें कि, बीते रविवार को एशिया कप 2025 का हाईवोल्टेज मुकाबला खेला गया। इस मैच में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को पांच विकेट से शिकस्त दी और एशिया कप के ख़िताब पर नौंवी बार कब्जा जमाया। इस मैच में पाकिस्तान ने बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 147 रनों का लक्ष्य रखा था लेकिन भारतीय टीम ने पांच विकेट के नुकसान पर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। इतना ही नहीं बल्कि भारत ने इस एशिया कप में एक के बाद एक तीन मुकाबलों में पाकिस्तान को हराया।

    #bignews #news #trendingnews #virulnews
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Copy Link
    Previous Articleसांप ने काटा तो युवक ने दिखाई बहादुरी, जिंदा सांप को लेकर पहुंच गया अस्पताल,
    Next Article एशिया कप 2025 में करारी हार के बाद पाक खिलाड़ियों पर गिरी गाज, विदेशी लीग्स में खेलने पर रोक,
    Mahendra Sahu
    • Website

    Related Posts

    खेल

    राष्ट्रीय खेल दिवस पर सुकमा में फुटबॉल का रोमांच, कोंटा की टीम ने जीता जिला स्तरीय खिताब

    August 31, 2026
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार बना सरकार और जनता के बीच सीधे संवाद का माध्यम

    August 23, 2026
    छत्तीसगढ़

    श्रावण मास में मुख्यमंत्री साय ने सपरिवार किया भगवान शिव का रुद्राभिषेक

    August 23, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    RO No. 13997/221

    × Popup Image

     

    Top Posts

    CM विष्णु देव साय का बड़ा संदेश! भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया जन-जन तक पहुंचने का मंत्र

    July 10, 2026

    CG Breaking: रजिस्ट्री के बाद अपने आप होगा नामांतरण, सरकार ने बनाया नया डिजिटल सिस्टम

    July 9, 2026

    छत्तीसगढ़ में बड़ा फैसला! अब गांव-गांव होगा पानी का सोशल ऑडिट, मुख्य सचिव के सख्त निर्देश

    July 10, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About RJ24

    Editor’s Name – Mahendra Sahu

    Mobile Number – +91 62601 52352

    Email ID – rj24news3388152@gmail.com

    Address – G.E. Road Mahoba Bajar Raipur (CG)

    Most Popular

    CM विष्णु देव साय का बड़ा संदेश! भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया जन-जन तक पहुंचने का मंत्र

    July 10, 2026

    CG Breaking: रजिस्ट्री के बाद अपने आप होगा नामांतरण, सरकार ने बनाया नया डिजिटल सिस्टम

    July 9, 2026

    छत्तीसगढ़ में बड़ा फैसला! अब गांव-गांव होगा पानी का सोशल ऑडिट, मुख्य सचिव के सख्त निर्देश

    July 10, 2026
    Our Picks

    CG News: CM विष्णुदेव साय ने कहा- ‘आज मेरा घर आप सभी बहनों का मायका’, तीजा-पोरा पर महिला सशक्तिकरण और सुपोषण का दिया संदेश

    September 12, 2026

    CG News: CM विष्णुदेव साय सरकार का बड़ा फैसला, भूमि उपयोग नियमों में होगा बदलाव; निवेश और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    September 12, 2026

    CG News: CM विष्णुदेव साय का बड़ा ऐलान, 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’; 25 हजार शिक्षण संस्थानों की होगी भागीदारी

    September 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact
    © 2026 Designed by RT Internet Services.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.