भोपाल। मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को अपने संगठनात्मक ढांचे में बड़ा बदलाव किया है। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने पार्टी ने युवा मोर्चा और महिला मोर्चा के नए प्रदेश अध्यक्षों के नाम का ऐलान किया है। श्याम टेलर को बीजेपी युवा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं अश्वनी परांजपे को महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस संबंध में पार्टी ने आदेश भी जारी कर दिया है।
बता दें कि अश्वनी 2000 से 2014 तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में नगर मंत्री के बाद प्रदेश मंत्री और फिर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य के पद पर नियुक्त रहीं। 2014 में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के चुनाव की बागडोर अमेठी में संभाली थी। अश्वनी परांजपे 2015 में महिला मोर्चा की सदस्य बनी, और फिर इसी साल जबलपुर महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष बनी। 2015 से 2019 से अश्वनी परांजपे महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रहीं। इसके बाद 2019 में ही महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री बनी और वर्तमान में अश्वनी परांजपे इसी पद पर हैं।


