रायपुर। राजधानी रायपुर के भांठागांव स्थित अवधपुरी इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक नीट की तैयारी कर रहे छात्र ने आत्महत्या कर ली। घटना पुरानीबस्ती थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।
किराए के मकान में रहकर कर रहा था तैयारी
मृतक छात्र भांठागांव में किराए के मकान में रहकर नीट परीक्षा की तैयारी कर रहा था। बताया जा रहा है कि उसने दो मंजिला इमारत से गले में जीआई तार बांधकर छलांग लगा दी।
रायगढ़ का रहने वाला था छात्र
मृतक की पहचान रायगढ़ जिले के रहने वाले पुष्पेंद्र पटेल के रूप में हुई है। वह मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए रायपुर आया हुआ था।
मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
जांच में जुटी पुरानीबस्ती थाना पुलिस
पुलिस मामले की जांच कर रही है। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है और आसपास के लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
इलाके में शोक का माहौल
घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने इस घटना को दुखद बताया है।


