रायपुर। राजधानी के टिकरापारा थाना क्षेत्र के देवपुरी भाठापारा इलाके में देर रात एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ और मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है।
देर रात टहलने निकली थी छात्रा
पीड़िता ने बताया कि वह बीए की छात्रा है और एक अस्पताल की कैंटीन में काम करती है।
गुरुवार रात करीब 12:20 बजे वह अपनी दो सहेलियों के साथ खाना खाने के बाद घर के पास टहल रही थी।
युवकों ने की अश्लील टिप्पणियां
इसी दौरान दुकान के पास बैठे कुछ युवकों ने छात्राओं पर अभद्र और अश्लील टिप्पणियां करना शुरू कर दिया।
विरोध करने पर हमला
जब छात्राओं ने विरोध किया, तो आरोपी युवक उग्र हो गए और हाथ-मुक्कों से हमला कर दिया।
इस दौरान छीना-झपटी में पीड़िता के कपड़े फाड़ दिए गए।
छात्रा को आई गंभीर चोटें
हमले में छात्रा के
- बाएं हाथ
- दाएं कंधे
- पीठ
पर गंभीर चोटें आई हैं।
मकान मालिक ने बचाई जान
घटना के दौरान शोर सुनकर मकान मालिक मौके पर पहुंचे, जिन्हें देखकर आरोपी युवक धमकी देते हुए फरार हो गए।
पुलिस जांच में जुटी
पीड़िता ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।


