रायपुर/जगदलपुर। ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ में लक्षद्वीप के युवा एथलीट अब्दुल फताह (18 वर्ष) ने इतिहास रच दिया।
उन्होंने 7.03 मीटर लंबी कूद लगाकर गोल्ड मेडल जीतते हुए प्रदेश को पहला पदक दिलाया।
रात में मछली पकड़ते, सुबह करते ट्रेनिंग
अब्दुल फताह की कहानी संघर्ष से भरी है।
वह रात में समुद्र में मछली पकड़कर परिवार का सहारा बनते हैं, और सुबह होते ही ट्रेनिंग के लिए निकल जाते हैं।
लक्षद्वीप का पहला 7 मीटर जंपर
फताह लक्षद्वीप के पहले एथलीट बन गए हैं जिन्होंने 7 मीटर से ज्यादा लंबी कूद लगाई।
यह उपलब्धि छोटे से द्वीप के लिए ऐतिहासिक मानी जा रही है।
बिना ट्रैक के मिट्टी में करते हैं अभ्यास
लक्षद्वीप में सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक तक नहीं है।
फताह मिट्टी के गड्ढों और फुटबॉल मैदान में प्रैक्टिस कर इस मुकाम तक पहुंचे हैं।
पढ़ाई छोड़ी, जिम्मेदारी उठाई
आर्थिक तंगी के कारण फताह को 12वीं के बाद पढ़ाई छोड़नी पड़ी।
घर में 6 लोगों की जिम्मेदारी संभालते हुए उन्होंने खेल को अपना सपना बनाया।
फुटबॉल से एथलेटिक्स तक का सफर
फताह पहले फुटबॉल खेलते थे, लेकिन कोच मोहम्मद कासिम ने उनकी प्रतिभा पहचानकर उन्हें एथलेटिक्स की ओर मोड़ा।
आज वही फैसला उनकी सफलता की वजह बना।
खुद से तय किया था लक्ष्य
फताह ने कहा कि उनका लक्ष्य 7.15 मीटर तक पहुंचना था।
7 मीटर पार करने के बाद अब वह और बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार हैं।

