राजनांदगांव। जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आईपीएल सट्टे के हाईटेक रैकेट का खुलासा किया है। यह अवैध कारोबार ग्राम खैरझिटी स्थित एक फार्म हाउस से संचालित किया जा रहा था।
हर गेंद पर लग रहा था लाखों का दांव
जानकारी के मुताबिक, आरोपी हर बॉल और ओवर पर लाखों रुपए का सट्टा लगवा रहे थे।
पूरा नेटवर्क ऑनलाइन ऐप और सॉफ्टवेयर के जरिए संचालित किया जा रहा था।
पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक
एसपी अंकिता शर्मा के निर्देश पर सायबर सेल और पुलिस टीमों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए
फार्म हाउस पर रेड मारी और 9 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
कोड भाषा में चलता था हिसाब-किताब
आरोपी सट्टे का पूरा रिकॉर्ड कोड भाषा में लिखते थे, ताकि पुलिस को गुमराह किया जा सके।
मोबाइल और लैपटॉप के जरिए पूरे नेटवर्क को ऑपरेट किया जा रहा था।
20 लाख से ज्यादा का सामान जब्त
पुलिस ने मौके से जब्त किया:
- 1 लैपटॉप
- 9 मोबाइल फोन
- सट्टा लेख कॉपी
- 2 कार
- नगदी
- कुल जब्ती: 20.23 लाख रुपए
इन आरोपियों की हुई गिरफ्तारी
इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों में शामिल हैं:
नितिन उर्फ लिंबू नेपाली, अमित सोनी, रियाज खान, चंद्रशेखर सिन्हा, जसमीत सिंह, सागर सोनकर, राहुल सोनकर, तीजूराम साहू, तुषार साहू
कई धाराओं में केस दर्ज
आरोपियों के खिलाफ
- छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम
- BNS धारा 318(4)
- धारा 111 (संगठित अपराध)
- आईटी एक्ट
के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

