नई दिल्ली। Xiaomi ने अपनी नई फ्लैगशिप Xiaomi 17T Series को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज के तहत कंपनी ने Xiaomi 17T और Xiaomi 17T Pro स्मार्टफोन पेश किए हैं। दोनों स्मार्टफोन्स दमदार बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट AMOLED डिस्प्ले और Leica ट्यून कैमरा सिस्टम के साथ आते हैं।
कंपनी ने पुष्टि की है कि Xiaomi 17T Series को भारत में 4 जून को लॉन्च किया जाएगा।
दमदार डिस्प्ले और फ्लैगशिप परफॉर्मेंस
Xiaomi 17T में 6.59 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। वहीं Xiaomi 17T Pro में 6.83 इंच का बड़ा AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है।
दोनों फोन 3500 निट्स पीक ब्राइटनेस और Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन के साथ आते हैं।
परफॉर्मेंस की बात करें तो Xiaomi 17T में MediaTek Dimensity 8500 Ultra प्रोसेसर दिया गया है, जबकि 17T Pro में फ्लैगशिप Dimensity 9500 चिपसेट मिलता है। दोनों डिवाइसेज LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज सपोर्ट करते हैं।
Leica कैमरा और बड़ी बैटरी
दोनों स्मार्टफोन्स में Leica ट्यून 50MP का 5x पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। इसके अलावा 12MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 32MP फ्रंट कैमरा भी मिलता है।
Xiaomi 17T Pro में प्रीमियम Light Fusion 950 सेंसर का इस्तेमाल किया गया है, जो फोटोग्राफी अनुभव को और बेहतर बनाता है।
बैटरी की बात करें तो Xiaomi 17T में 6500mAh बैटरी के साथ 67W फास्ट चार्जिंग मिलती है। वहीं Xiaomi 17T Pro में 7000mAh बैटरी दी गई है, जो 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है।
कीमत और उपलब्धता
Xiaomi 17T की शुरुआती कीमत करीब 83 हजार रुपये रखी गई है, जबकि Xiaomi 17T Pro लगभग 1 लाख रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च हुआ है।

