Close Menu
RJ24RJ24
    Facebook Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • About Us
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact
    Facebook Instagram YouTube WhatsApp
    RJ24RJ24
    • Home
    • छत्तीसगढ़

      Chhattisgarh News: जमीन से जुड़े इस काम के लिए शुरू होगी ऑनलाइन सुविधा, ऑफलाइन आवेदन अभी बंद नहीं

      September 26, 2026

      CM विष्णु देव साय ने संजू देवी को फोन कर दी बधाई, Asian Games Gold जीतने पर जताया गर्व

      September 26, 2026

      Chhattisgarh News: विजय शर्मा राजपत्र लेकर पहुंचे चंदनपुर, चंडालपुर का बदला नाम; गांव को मिली नई पहचान

      September 26, 2026

      Lamna Village Stay: विदेशी पर्यटकों ने किया विलेज वॉक, ग्रामीणों के साथ घुले-मिले ब्रिटिश मेहमान

      September 26, 2026

      जमीन से जुड़े मामलों में लोगों को राहत, छत्तीसगढ़ में 3.80 लाख राजस्व प्रकरणों का निराकरण

      September 24, 2026
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • अपराध
    • खेल
    • दुर्घना
    • धार्मिक
    • फ़िल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • राष्ट्रीय
    • व्यापार
    RJ24RJ24
    Home » Blog » अन्नपूर्ति ग्रेन एटीएम से राशन वितरण में आया बदलाव, बायोमेट्रिक के बाद सीधे थैले में चावल
    छत्तीसगढ़

    अन्नपूर्ति ग्रेन एटीएम से राशन वितरण में आया बदलाव, बायोमेट्रिक के बाद सीधे थैले में चावल

    Mahendra SahuBy Mahendra SahuAugust 12, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email WhatsApp Copy Link
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    रायपुर, 12 अगस्त 2026। कभी राशन लेने के लिए लंबी कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता था, लेकिन अब सरकंडा में शुरू हुई ‘अन्नपूर्ति ग्रेन एटीएम’ की नई व्यवस्था से राशन लेने की प्रक्रिया कुछ ही मिनटों में पूरी हो रही है। तकनीक से जुड़ी इस पहल के शुरू होने के साथ ही हितग्राहियों को समय की बचत, सटीक तौल और पारदर्शी वितरण का अनुभव मिलने लगा है।

    चिंगराजपारा निवासी हितग्राही प्रीति मानिकपुरी के लिए राशन लेने का अनुभव अब पहले से अलग हो गया है। उनका कहना है कि अब लंबी लाइन में खड़े होकर इंतजार नहीं करना पड़ता। मशीन के माध्यम से राशन मिलने से प्रक्रिया आसान हो गई है और तौल को लेकर भी किसी तरह की चिंता नहीं रहती।

    इसी तरह हितग्राही दुर्गेश कुमार यादव बताते हैं कि ग्रेन एटीएम में बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के बाद स्क्रीन पर उनकी पात्रता के अनुसार मिलने वाले राशन की मात्रा स्पष्ट रूप से दिखाई देती है। पुष्टि करने के बाद डिस्पेंसर के नीचे थैला रखते ही निर्धारित मात्रा में चावल सीधे थैले में भर जाता है। उनके लिए यह अनुभव न केवल आसान है, बल्कि राशन की मात्रा को लेकर भरोसा भी बढ़ाता है।

    ग्रेन एटीएम की संचालिका रिंकू सिंह ठाकुर के अनुसार, नई व्यवस्था से राशन वितरण का काम अधिक व्यवस्थित हो रहा है। मशीन आधारित प्रक्रिया से भीड़ को नियंत्रित करने, समय बचाने और निर्धारित मात्रा में राशन उपलब्ध कराने में सुविधा मिल रही है।

    तकनीक के साथ बढ़ रहा भरोसा

    ‘अन्नपूर्ति ग्रेन एटीएम’ सार्वजनिक वितरण प्रणाली में तकनीक के उपयोग की दिशा में एक नई पहल है। बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण से लेकर स्क्रीन पर पात्रता की जानकारी और निर्धारित मात्रा में राशन के स्वचालित वितरण तक पूरी प्रक्रिया हितग्राही के सामने होती है। इससे वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही को मजबूती मिलती है।

    अभी इस नई व्यवस्था की शुरुआत हुई है, लेकिन शुरुआती अनुभवों में ही इसका महत्वपूर्ण असर दिखाई देने लगा है। राशन लेने में लगने वाला समय कम हुआ है और हितग्राहियों का भरोसा बढ़ा है। आने वाले समय में यह पहल सार्वजनिक वितरण प्रणाली को और अधिक सरल, पारदर्शी और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है।

    छत्तीसगढ़ शासन की यह अभिनव पहल तकनीक को जनसुविधा से जोड़ते हुए यह संदेश देती है कि शासन की योजनाओं का लाभ केवल उपलब्ध कराना ही नहीं, बल्कि उसे सम्मानजनक, सरल, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से हितग्राहियों तक पहुंचाना भी उतना ही महत्वपूर्ण है।

    PDS अन्नपूर्ति ग्रेन एटीएम छत्तीसगढ़ तकनीक बायोमेट्रिक राशन राशन वितरण सरकंडा सार्वजनिक वितरण प्रणाली
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Copy Link
    Previous Articleनक्सल मुक्त बीजापुर में पहला स्वतंत्रता दिवस, तिरंगा रैली से गूंजा भारत माता की जय का जयघोष
    Next Article सोलर पैनल से लेकर हस्तनिर्मित उत्पादों तक, झलप में महिला समूहों की गतिविधियां देखीं CEO ने
    Mahendra Sahu
    • Website

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    Chhattisgarh News: जमीन से जुड़े इस काम के लिए शुरू होगी ऑनलाइन सुविधा, ऑफलाइन आवेदन अभी बंद नहीं

    September 26, 2026
    छत्तीसगढ़

    CM विष्णु देव साय ने संजू देवी को फोन कर दी बधाई, Asian Games Gold जीतने पर जताया गर्व

    September 26, 2026
    छत्तीसगढ़

    Chhattisgarh News: विजय शर्मा राजपत्र लेकर पहुंचे चंदनपुर, चंडालपुर का बदला नाम; गांव को मिली नई पहचान

    September 26, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    RO No. 13997/221

    × Popup Image

     

    Top Posts

    CM विष्णु देव साय का बड़ा संदेश! भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया जन-जन तक पहुंचने का मंत्र

    July 10, 2026

    CG Breaking: रजिस्ट्री के बाद अपने आप होगा नामांतरण, सरकार ने बनाया नया डिजिटल सिस्टम

    July 9, 2026

    छत्तीसगढ़ में बड़ा फैसला! अब गांव-गांव होगा पानी का सोशल ऑडिट, मुख्य सचिव के सख्त निर्देश

    July 10, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About RJ24

    Editor’s Name – Mahendra Sahu

    Mobile Number – +91 62601 52352

    Email ID – rj24news3388152@gmail.com

    Address – G.E. Road Mahoba Bajar Raipur (CG)

    Most Popular

    CM विष्णु देव साय का बड़ा संदेश! भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया जन-जन तक पहुंचने का मंत्र

    July 10, 2026

    CG Breaking: रजिस्ट्री के बाद अपने आप होगा नामांतरण, सरकार ने बनाया नया डिजिटल सिस्टम

    July 9, 2026

    छत्तीसगढ़ में बड़ा फैसला! अब गांव-गांव होगा पानी का सोशल ऑडिट, मुख्य सचिव के सख्त निर्देश

    July 10, 2026
    Our Picks

    Chhattisgarh News: जमीन से जुड़े इस काम के लिए शुरू होगी ऑनलाइन सुविधा, ऑफलाइन आवेदन अभी बंद नहीं

    September 26, 2026

    CM विष्णु देव साय ने संजू देवी को फोन कर दी बधाई, Asian Games Gold जीतने पर जताया गर्व

    September 26, 2026

    Chhattisgarh News: विजय शर्मा राजपत्र लेकर पहुंचे चंदनपुर, चंडालपुर का बदला नाम; गांव को मिली नई पहचान

    September 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact
    © 2026 Designed by RT Internet Services.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.