Close Menu
RJ24RJ24
    Facebook Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • About Us
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact
    Facebook Instagram YouTube WhatsApp
    RJ24RJ24
    • Home
    • छत्तीसगढ़

      हरेली तिहार पर छत्तीसगढ़ी रंग में रंगा मुख्यमंत्री निवास, CM साय ने कृषि औजारों और गौवंश की पूजा कर की सुख-समृद्धि की कामना

      August 13, 2026

      उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पारंपरिक तरीके से मनाई हरेली, गौमाता और कृषि औजारों की पूजा कर प्रदेश की खुशहाली की कामना

      August 13, 2026

      रायपुर में ‘आजादी की धुन’ से गूंजा देशभक्ति का माहौल, 100 युवा कलाकारों ने दी शानदार लाइव प्रस्तुति

      August 13, 2026

      जांजगीर-चांपा में अमृत सरोवरों के तट पर मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस, जल संरक्षण और राष्ट्रप्रेम का दिया जाएगा संदेश

      August 13, 2026

      बिहान से मिला आत्मनिर्भरता का रास्ता, बैंक सखी बनकर संज्योति ने बनाई नई पहचान

      August 13, 2026
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • अपराध
    • खेल
    • दुर्घना
    • धार्मिक
    • फ़िल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • राष्ट्रीय
    • व्यापार
    RJ24RJ24
    Home » Blog » बिहान से बदली शकुंतला राजवाड़े की खेती की तस्वीर, कम लागत में गुणवत्तापूर्ण बीज से बढ़ी आत्मनिर्भरता की राह
    छत्तीसगढ़

    बिहान से बदली शकुंतला राजवाड़े की खेती की तस्वीर, कम लागत में गुणवत्तापूर्ण बीज से बढ़ी आत्मनिर्भरता की राह

    Mahendra SahuBy Mahendra SahuAugust 13, 2026No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email WhatsApp Copy Link
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    रायपुर, 12 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ शासन की राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ ग्रामीण महिलाओं को संगठित कर उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। स्व-सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को कृषि, पशुपालन एवं अन्य आजीविका गतिविधियों से जोड़ने के साथ कृषि आदान, गुणवत्तापूर्ण बीज, तकनीकी मार्गदर्शन और बाजार से जुड़ाव उपलब्ध कराया जा रहा है। इसका सकारात्मक असर ग्रामीण महिलाओं की आय और आत्मविश्वास में दिखाई दे रहा है।

    सरगुजा जिले के झूमरपारा की श्रीमती शकुंतला राजवाड़े इसकी प्रेरक मिसाल हैं। गायत्री स्व-सहायता समूह से जुड़कर वे कृषि गतिविधियों को नई तकनीक और बेहतर प्रबंधन के साथ आगे बढ़ा रही हैं। उत्पादक समूह के माध्यम से उन्हें बाजार मूल्य की तुलना में कम लागत पर धान का बीज उपलब्ध हुआ, जिसका उपयोग उन्होंने एक एकड़ खेत में किया है।

    शकुंतला राजवाड़े बताती हैं कि उत्पादक समूह के माध्यम से उन्हें 20 रुपये से कम की दर पर धान बीज प्राप्त हुआ। इससे खेती की शुरुआती लागत कम हुई और गुणवत्तापूर्ण बीज की उपलब्धता भी सुनिश्चित हुई। कृषि सखी एवं पशु सखी के मार्गदर्शन से उन्होंने खेती में नई पद्धतियों को अपनाते हुए उत्पादन और आय बढ़ाने की दिशा में कदम बढ़ाया है।

    शकुंतला ने एक एकड़ क्षेत्र में धान की खेती के लिए लाइन विधि अपनाई है। इस पद्धति से खेत में फसल का बेहतर प्रबंधन, पौधों की उचित दूरी बनाए रखने और कृषि कार्यों को व्यवस्थित तरीके से करने में सुविधा मिल रही है। उनका कहना है कि नई कृषि पद्धतियों और तकनीकी मार्गदर्शन से खेती को अधिक लाभकारी बनाने का अवसर मिला है।

    अम्बिकापुर विकासखंड में बिहान के अंतर्गत 25 गांवों की 19 ग्राम पंचायतों के 505 स्व-सहायता समूहों से 5,540 परिवार जुड़े हुए हैं। स्व-सहायता समूहों को केवल बचत और ऋण तक सीमित न रखते हुए उन्हें आयवर्धक गतिविधियों से जोड़ा जा रहा है। कृषि एवं संबद्ध गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए 16 उत्पादक समूह गठित किए गए हैं, जिनसे लगभग 300 सदस्य सक्रिय रूप से जुड़े हैं।

    इसी क्रम में 22 उत्पादक समूहों ने एफपीसी के माध्यम से धान बीज का व्यवसाय किया। इन समूहों ने किसानों की मांग के अनुसार धान बीज की खरीद, भंडारण और बिक्री की व्यवस्था की। इससे किसानों को उचित दर पर गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध हुआ, वहीं महिला समूहों को कृषि आधारित व्यवसाय और बाजार से सीधे जुड़ने का अवसर मिला।

    कृषि सखी और पशु सखी के माध्यम से महिलाओं को आधुनिक एवं बेहतर कृषि पद्धतियों की जानकारी दी जा रही है। शकुंतला राजवाड़े भी इसी मार्गदर्शन का लाभ लेकर अपनी खेती को व्यवस्थित कर रही हैं। उनका कहना है कि बिहान से जुड़ने के बाद उनके सामने आजीविका के नए अवसर खुले हैं। पहले वे घर तक सीमित थीं, लेकिन समूह से जुड़ने के बाद कृषि गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करने और स्वयं निर्णय लेने का आत्मविश्वास बढ़ा है।

    बिहान से जुड़कर शकुंतला राजवाड़े ने अपनी कृषि गतिविधियों को मजबूत करने के साथ आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में भी कदम बढ़ाया है। वे ‘लखपति दीदी’ अभियान से जुड़ी हैं और इस उपलब्धि को अपने लिए गर्व का विषय मानती हैं। अब वे अन्य ग्रामीण महिलाओं को भी स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर कृषि एवं अन्य आजीविका गतिविधियों को अपनाने के लिए प्रेरित कर रही हैं।

    शकुंतला राजवाड़े ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने वाली इस पहल के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बिहान ने ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक गतिविधियों से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनने और समाज में अपनी नई पहचान बनाने का अवसर दिया है।

    प्रदेश में बिहान के माध्यम से स्व-सहायता समूहों को कृषि, पशुपालन, लघु उद्यम और अन्य आयवर्धक गतिविधियों से जोड़ने का प्रयास ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती दे रहा है। शकुंतला राजवाड़े जैसी महिलाएं इस बदलाव की प्रेरक बनकर अन्य ग्रामीण महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता की राह आसान कर रही हैं।

    Agriculture Bihan Mission Cg news Chhattisgarh News Lakhpati Didi Self Help Group Surguja News Women Empowerment बिहान
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Copy Link
    Previous Articleसुकमा में 13 अगस्त को आयुष्मान महा अभियान, घर-घर बनेंगे आयुष्मान कार्ड; 10 हजार से अधिक कार्ड बनाने का लक्ष्य
    Next Article धमतरी के जीजामगांव ITI में पहली बार शुरू हुआ मैकेनिक इलेक्ट्रिक व्हीकल ट्रेड, युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए अवसर
    Mahendra Sahu
    • Website

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    हरेली तिहार पर छत्तीसगढ़ी रंग में रंगा मुख्यमंत्री निवास, CM साय ने कृषि औजारों और गौवंश की पूजा कर की सुख-समृद्धि की कामना

    August 13, 2026
    छत्तीसगढ़

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पारंपरिक तरीके से मनाई हरेली, गौमाता और कृषि औजारों की पूजा कर प्रदेश की खुशहाली की कामना

    August 13, 2026
    छत्तीसगढ़

    रायपुर में ‘आजादी की धुन’ से गूंजा देशभक्ति का माहौल, 100 युवा कलाकारों ने दी शानदार लाइव प्रस्तुति

    August 13, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    RO No. 13944/229

    × Popup Image

     

    Top Posts

    CM विष्णु देव साय का बड़ा संदेश! भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया जन-जन तक पहुंचने का मंत्र

    July 10, 2026

    CG Breaking: रजिस्ट्री के बाद अपने आप होगा नामांतरण, सरकार ने बनाया नया डिजिटल सिस्टम

    July 9, 2026

    छत्तीसगढ़ में बड़ा फैसला! अब गांव-गांव होगा पानी का सोशल ऑडिट, मुख्य सचिव के सख्त निर्देश

    July 10, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About RJ24

    Editor’s Name – Mahendra Sahu

    Mobile Number – +91 62601 52352

    Email ID – rj24news3388152@gmail.com

    Address – G.E. Road Mahoba Bajar Raipur (CG)

    Most Popular

    CM विष्णु देव साय का बड़ा संदेश! भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया जन-जन तक पहुंचने का मंत्र

    July 10, 2026

    CG Breaking: रजिस्ट्री के बाद अपने आप होगा नामांतरण, सरकार ने बनाया नया डिजिटल सिस्टम

    July 9, 2026

    छत्तीसगढ़ में बड़ा फैसला! अब गांव-गांव होगा पानी का सोशल ऑडिट, मुख्य सचिव के सख्त निर्देश

    July 10, 2026
    Our Picks

    हरेली तिहार पर छत्तीसगढ़ी रंग में रंगा मुख्यमंत्री निवास, CM साय ने कृषि औजारों और गौवंश की पूजा कर की सुख-समृद्धि की कामना

    August 13, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पारंपरिक तरीके से मनाई हरेली, गौमाता और कृषि औजारों की पूजा कर प्रदेश की खुशहाली की कामना

    August 13, 2026

    रायपुर में ‘आजादी की धुन’ से गूंजा देशभक्ति का माहौल, 100 युवा कलाकारों ने दी शानदार लाइव प्रस्तुति

    August 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact
    © 2026 Designed by RT Internet Services.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.