Close Menu
RJ24RJ24
    Facebook Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • About Us
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact
    Facebook Instagram YouTube WhatsApp
    RJ24RJ24
    • Home
    • छत्तीसगढ़

      CM साय की संवेदनशील पहल से बदली अविनाश की जिंदगी, सफल उपचार के बाद जताया आभार

      August 18, 2026

      CM विष्णुदेव साय ने पत्नी कौशल्या साय के साथ बनाया पार्थिव शिवलिंग, किया पूजन-अभिषेक

      August 18, 2026

      CM साय ने किया ‘गजरथ यात्रा-भाग 02’ का विमोचन, मानव-हाथी द्वंद्व कम करने पर जोर

      August 18, 2026

      अपनी माटी और खेत से जुड़ाव: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बैलों के साथ हल चलाकर की बियासी

      August 18, 2026

      सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना बनी आर्थिक सहारा, सब्सिडी से घर की छत पर लगा सोलर सिस्टम

      August 18, 2026
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • अपराध
    • खेल
    • दुर्घना
    • धार्मिक
    • फ़िल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • राष्ट्रीय
    • व्यापार
    RJ24RJ24
    Home » Blog » गांवों के विकास की योजना अब ग्राम सभा से, 318 प्रकार के कार्यों में से तय होगी प्राथमिकता
    छत्तीसगढ़

    गांवों के विकास की योजना अब ग्राम सभा से, 318 प्रकार के कार्यों में से तय होगी प्राथमिकता

    Mahendra SahuBy Mahendra SahuAugust 18, 2026No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email WhatsApp Copy Link
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    रायपुर: विकसित भारत-रोजगार और आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) यानी वीबी-जीरामजी के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए 20 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाली ग्राम सभाओं में योजना से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी। ग्राम सभाओं में ग्रामीणों को योजना के प्रावधानों, अधिकारों, लाभों और अनुमेय कार्यों की जानकारी दी जाएगी। साथ ही वित्तीय वर्ष 2026-27 में योजना के अंतर्गत कराए जाने वाले कार्यों का ग्राम सभा से अनुमोदन कराया जाएगा।

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 6 अगस्त को पत्रकार वार्ता में कहा था कि वीबी-जीरामजी के अंतर्गत सभी विकास कार्यों का चयन ग्राम सभा की स्वीकृति से किया जाएगा। चालू वित्तीय वर्ष में मनरेगा और वीबी-जीरामजी के माध्यम से राज्य को लगभग 6,855 करोड़ रुपये प्राप्त होंगे, जो ग्रामीण रोजगार और विकास कार्यों के लिए राज्य में अब तक का सबसे बड़ा वित्तीय निवेश है। योजना के लिए वर्ष 2026-27 में 5,591.42 करोड़ रुपये का प्रस्तावित बजट रखा गया है। वहीं प्रथम किस्त के रूप में भारत सरकार से 1,538 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है।

    ‘मेरी बेटी, मेरा अभिमान’ अभियान 26 जनवरी 2027 तक चलेगा

    मुख्यमंत्री ने ग्रामीण विकास को नई गति देने के उद्देश्य से ‘मेरी बेटी, मेरा अभिमान’ अभियान का भी शुभारंभ किया है। 15 अगस्त 2026 से 26 जनवरी 2027 तक चलने वाले इस अभियान के अंतर्गत प्रत्येक गांव में मुक्तिधाम और प्रतीक्षालय तथा ग्रामीण क्षेत्रों के शासकीय विद्यालयों में बालिकाओं के लिए शौचालय निर्माण जैसे महत्वपूर्ण कार्य किए जाएंगे। इन कार्यों सहित योजना के अंतर्गत अन्य विकास कार्यों का चयन और अनुमोदन ग्राम पंचायत तथा ग्राम सभा की सहभागिता और स्वीकृति के आधार पर किया जाएगा।

    ग्राम सभा की मांग के आधार पर होंगे कार्य

    20 अगस्त की ग्राम सभाओं में गांव की स्थानीय आवश्यकता, उपलब्ध संसाधनों और ग्रामीणों की मांग के आधार पर वित्तीय वर्ष 2026-27 में वीबी-जीरामजी के अंतर्गत कराए जाने वाले कार्यों पर चर्चा की जाएगी। प्रस्तावित कार्यों को ग्राम सभा के समक्ष रखा जाएगा और अनुमोदन के बाद उन्हें नियमानुसार स्वीकृति एवं क्रियान्वयन के लिए आगे बढ़ाया जाएगा।

    318 प्रकार के अनुमेय कार्य चार प्रमुख श्रेणियों में

    वीबी-जीरामजी योजना के अंतर्गत 318 प्रकार के अनुमेय कार्यों को चार प्रमुख श्रेणियों में शामिल किया गया है। इनमें 107 जल संरक्षण एवं जल संवर्धन, 90 ग्रामीण अधोसंरचना, 86 आजीविका संवर्धन तथा 35 जलवायु अनुकूलन एवं आपदा प्रबंधन से संबंधित कार्य शामिल हैं। ग्राम सभा में स्थानीय जरूरत के अनुसार इन कार्यों में से प्राथमिकता वाले कार्यों का चयन किया जा सकेगा।

    जल संरक्षण के अंतर्गत तालाब, चेकडैम, रिचार्ज संरचनाएं, सिंचाई विस्तार, भू-जल एवं मृदा संरक्षण तथा वृक्षारोपण जैसे कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। ग्रामीण अधोसंरचना के अंतर्गत सड़क, पुलिया, पंचायत भवन, आंगनबाड़ी, स्कूल कक्ष, ग्रामीण पुस्तकालय, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन और मुक्तिधाम जैसे कार्य किए जा सकेंगे। इसी प्रकार आजीविका संवर्धन तथा जलवायु अनुकूलन से जुड़े कार्य भी स्थानीय आवश्यकता के अनुसार लिए जाएंगे।

    2 अक्टूबर से तैयार होगी विकसित ग्राम पंचायत योजना

    20 अगस्त की ग्राम सभा में विकसित ग्राम पंचायत योजना (वीजीपीपी) के संबंध में भी ग्रामीणों को जानकारी दी जाएगी। 2 अक्टूबर 2026 से ग्राम सभा और स्थानीय समुदाय की अनुशंसाओं एवं सहभागिता के आधार पर वीजीपीपी तैयार करने की प्रक्रिया शुरू होगी। यह योजना ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) के अनुरूप तैयार की जाएगी।

    20 अगस्त की ग्राम सभा में ग्रामीणों से गांव की आवश्यकताओं, प्राथमिकताओं और संभावित विकास कार्यों को लेकर सुझाव लिए जाएंगे, ताकि 2 अक्टूबर से शुरू होने वाली वीजीपीपी निर्माण प्रक्रिया में इन सुझावों और ग्राम सभा की अनुशंसाओं का प्रभावी उपयोग किया जा सके।

    कार्यों की शीघ्र स्वीकृति और क्रियान्वयन पर जोर

    वीबी-जीरामजी के अंतर्गत राज्य को उपलब्ध वित्तीय संसाधनों का प्रभावी और समयबद्ध उपयोग सुनिश्चित करने के लिए ग्राम सभाओं में अनुमोदित कार्यों को शीघ्र स्वीकृति प्रदान कर क्रियान्वयन की प्रक्रिया में लाने पर जोर दिया जाएगा। रोजगार की मांग के अनुसार श्रमिकों को समय पर कार्य उपलब्ध कराने, मजदूरी का समय पर भुगतान तथा कार्यों की गुणवत्ता और निगरानी सुनिश्चित करने पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने यह भी कहा है कि योजना के अंतर्गत कृषि कार्यों के दौरान श्रमिकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए वर्ष में 60 दिनों तक योजना के कार्य बंद रखने का प्रावधान है। इसलिए उपलब्ध कार्य अवधि का प्रभावी उपयोग करते हुए ग्राम सभा से अनुमोदित कार्यों को समय पर शुरू करना आवश्यक है। ग्राम पंचायतों से अपेक्षा की गई है कि 20 अगस्त की ग्राम सभाओं में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए मांग और स्थानीय आवश्यकता के आधार पर अधिक से अधिक पात्र कार्यों के प्रस्ताव तैयार कर उनका ग्राम सभा से अनुमोदन कराया जाए।

    अनुमोदित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र स्वीकृति और क्रियान्वयन के लिए आगे बढ़ाया जाएगा, ताकि योजना के अंतर्गत उपलब्ध बजट का अधिकतम और समयबद्ध उपयोग हो सके तथा ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और आधारभूत सुविधाओं का विस्तार तेजी से किया जा सके।

    वीबी-जीरामजी का उद्देश्य केवल ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि जल संरक्षण, ग्रामीण अधोसंरचना, स्वच्छता, शिक्षा, आजीविका और सामाजिक सुविधाओं को मजबूत करते हुए विकसित एवं आत्मनिर्भर गांवों का निर्माण करना है। ग्राम सभा की सक्रिय भागीदारी से योजना के क्रियान्वयन में पारदर्शिता, स्थानीय आवश्यकताओं को प्राथमिकता और बेहतर परिणाम सुनिश्चित किए जा सकेंगे।

    आजीविका संवर्धन ग्राम पंचायत ग्राम सभा ग्रामीण अधोसंरचना ग्रामीण रोजगार ग्रामीण विकास छत्तीसगढ़ जल संरक्षण मनरेगा मेरी बेटी मेरा अभिमान विष्णुदेव साय वीबी-जीरामजी
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Copy Link
    Previous Articleरायगढ़ में स्वतंत्रता दिवस पर उल्लास महा-चौपाल, साक्षरता को जन आंदोलन बनाने का संकल्प
    Next Article साइबर जागृति अभियान के तहत दंत चिकित्सा महाविद्यालय में छात्रों को साइबर सुरक्षा का पाठ, साइबर अपराध मुक्त छत्तीसगढ़ का लिया संकल्प
    Mahendra Sahu
    • Website

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    CM साय की संवेदनशील पहल से बदली अविनाश की जिंदगी, सफल उपचार के बाद जताया आभार

    August 18, 2026
    छत्तीसगढ़

    CM विष्णुदेव साय ने पत्नी कौशल्या साय के साथ बनाया पार्थिव शिवलिंग, किया पूजन-अभिषेक

    August 18, 2026
    छत्तीसगढ़

    CM साय ने किया ‘गजरथ यात्रा-भाग 02’ का विमोचन, मानव-हाथी द्वंद्व कम करने पर जोर

    August 18, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    RO No. 13944/229

    × Popup Image

     

    Top Posts

    CM विष्णु देव साय का बड़ा संदेश! भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया जन-जन तक पहुंचने का मंत्र

    July 10, 2026

    CG Breaking: रजिस्ट्री के बाद अपने आप होगा नामांतरण, सरकार ने बनाया नया डिजिटल सिस्टम

    July 9, 2026

    छत्तीसगढ़ में बड़ा फैसला! अब गांव-गांव होगा पानी का सोशल ऑडिट, मुख्य सचिव के सख्त निर्देश

    July 10, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About RJ24

    Editor’s Name – Mahendra Sahu

    Mobile Number – +91 62601 52352

    Email ID – rj24news3388152@gmail.com

    Address – G.E. Road Mahoba Bajar Raipur (CG)

    Most Popular

    CM विष्णु देव साय का बड़ा संदेश! भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया जन-जन तक पहुंचने का मंत्र

    July 10, 2026

    CG Breaking: रजिस्ट्री के बाद अपने आप होगा नामांतरण, सरकार ने बनाया नया डिजिटल सिस्टम

    July 9, 2026

    छत्तीसगढ़ में बड़ा फैसला! अब गांव-गांव होगा पानी का सोशल ऑडिट, मुख्य सचिव के सख्त निर्देश

    July 10, 2026
    Our Picks

    CM साय की संवेदनशील पहल से बदली अविनाश की जिंदगी, सफल उपचार के बाद जताया आभार

    August 18, 2026

    CM विष्णुदेव साय ने पत्नी कौशल्या साय के साथ बनाया पार्थिव शिवलिंग, किया पूजन-अभिषेक

    August 18, 2026

    CM साय ने किया ‘गजरथ यात्रा-भाग 02’ का विमोचन, मानव-हाथी द्वंद्व कम करने पर जोर

    August 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact
    © 2026 Designed by RT Internet Services.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.