Close Menu
RJ24RJ24
    Facebook Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • About Us
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact
    Facebook Instagram YouTube WhatsApp
    RJ24RJ24
    • Home
    • छत्तीसगढ़

      CM साय की संवेदनशील पहल से बदली अविनाश की जिंदगी, सफल उपचार के बाद जताया आभार

      August 18, 2026

      CM विष्णुदेव साय ने पत्नी कौशल्या साय के साथ बनाया पार्थिव शिवलिंग, किया पूजन-अभिषेक

      August 18, 2026

      CM साय ने किया ‘गजरथ यात्रा-भाग 02’ का विमोचन, मानव-हाथी द्वंद्व कम करने पर जोर

      August 18, 2026

      अपनी माटी और खेत से जुड़ाव: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बैलों के साथ हल चलाकर की बियासी

      August 18, 2026

      सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना बनी आर्थिक सहारा, सब्सिडी से घर की छत पर लगा सोलर सिस्टम

      August 18, 2026
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • अपराध
    • खेल
    • दुर्घना
    • धार्मिक
    • फ़िल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • राष्ट्रीय
    • व्यापार
    RJ24RJ24
    Home » Blog » QR Code स्कैन कर घर बैठे करें नजूल पट्टा नवीनीकरण, 30 दिन में पूरा होगा प्रकरण
    छत्तीसगढ़

    QR Code स्कैन कर घर बैठे करें नजूल पट्टा नवीनीकरण, 30 दिन में पूरा होगा प्रकरण

    Mahendra SahuBy Mahendra SahuAugust 18, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email WhatsApp Copy Link
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    रायपुर: नजूल पट्टाधारकों को सुविधाजनक, पारदर्शी और समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में रायगढ़ जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण पहल की है। जिले में अब ई-नजूल व्यवस्था लागू कर दी गई है। नई व्यवस्था के माध्यम से नजूल पट्टा नवीनीकरण की प्रक्रिया को डिजिटल और सरल बनाया गया है। इससे नागरिक अपने मोबाइल फोन के माध्यम से घर बैठे नजूल पट्टा नवीनीकरण के लिए आवेदन कर सकेंगे।

    नई व्यवस्था के तहत क्यूआर कोड स्कैन कर कुछ ही मिनटों में आवेदन प्रक्रिया पूरी की जा सकेगी। इससे नजूल पट्टाधारकों को आवेदन जमा करने के लिए बार-बार संबंधित कार्यालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता कम होगी। डिजिटल प्रक्रिया के कारण आवेदन की कार्यवाही अधिक व्यवस्थित होने के साथ ही इसमें पारदर्शिता भी बढ़ेगी।

    ई-नजूल व्यवस्था में नजूल पट्टा नवीनीकरण के प्रकरणों को अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रखने पर विशेष जोर दिया गया है। नजूल पट्टा नवीनीकरण की पूरी कार्यवाही 30 दिवस के भीतर पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इससे नागरिकों को अपने प्रकरण के निराकरण के लिए लंबे समय तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा और नजूल संबंधी सेवाओं की डिलीवरी अधिक प्रभावी ढंग से हो सकेगी।

    नई प्रणाली के तहत आवेदन प्रक्रिया से लेकर आवश्यक दस्तावेजों और संबंधित प्रतिवेदनों की कार्यवाही को सुव्यवस्थित किया जाएगा। इससे प्रकरणों की निगरानी आसान होगी और निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्यवाही पूरी करने में मदद मिलेगी। नजूल पट्टा नवीनीकरण के दौरान आवश्यक नगर निगम/नगर निवेश की अनापत्ति प्रमाण-पत्र (एनओसी) तथा राजस्व निरीक्षक (आरआई) का प्रतिवेदन भी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

    ई-नजूल व्यवस्था में इन आवश्यक कार्यवाहियों को भी अधिक सरल और व्यवस्थित तरीके से संपादित करने का प्रयास किया गया है। डिजिटल प्रणाली के माध्यम से आवेदन के विभिन्न चरणों को व्यवस्थित करने से संबंधित विभागों के बीच समन्वय बेहतर होगा तथा प्रकरणों के निराकरण में तेजी आएगी। इससे नजूल पट्टाधारकों को सुविधा मिलने के साथ ही प्रशासनिक कार्यप्रणाली में भी दक्षता बढ़ेगी।

    जिला प्रशासन की इस पहल का उद्देश्य नागरिकों को सरल, सुगम, पारदर्शी और समयबद्ध शासकीय सेवाएं उपलब्ध कराना है। ई-नजूल व्यवस्था लागू होने से नजूल पट्टा नवीनीकरण की पारंपरिक प्रक्रिया में होने वाली अनावश्यक भागदौड़ कम होगी और डिजिटल माध्यम से नागरिकों को घर बैठे सेवा प्राप्त करने की सुविधा मिलेगी।

    Digital Services E-Governance e-Nazul Nazul Lease Renewal Nazul Leaseholders Online Lease Renewal QR Code Application Raigarh Raigarh District Administration
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Copy Link
    Previous Articleसाइबर जागृति अभियान के तहत दंत चिकित्सा महाविद्यालय में छात्रों को साइबर सुरक्षा का पाठ, साइबर अपराध मुक्त छत्तीसगढ़ का लिया संकल्प
    Next Article सुकमा में सुरक्षा के साथ विकास की नई तस्वीर, मीडिया दल ने देखा योजनाओं का जमीनी असर
    Mahendra Sahu
    • Website

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    CM साय की संवेदनशील पहल से बदली अविनाश की जिंदगी, सफल उपचार के बाद जताया आभार

    August 18, 2026
    छत्तीसगढ़

    CM विष्णुदेव साय ने पत्नी कौशल्या साय के साथ बनाया पार्थिव शिवलिंग, किया पूजन-अभिषेक

    August 18, 2026
    छत्तीसगढ़

    CM साय ने किया ‘गजरथ यात्रा-भाग 02’ का विमोचन, मानव-हाथी द्वंद्व कम करने पर जोर

    August 18, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    RO No. 13944/229

    × Popup Image

     

    Top Posts

    CM विष्णु देव साय का बड़ा संदेश! भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया जन-जन तक पहुंचने का मंत्र

    July 10, 2026

    CG Breaking: रजिस्ट्री के बाद अपने आप होगा नामांतरण, सरकार ने बनाया नया डिजिटल सिस्टम

    July 9, 2026

    छत्तीसगढ़ में बड़ा फैसला! अब गांव-गांव होगा पानी का सोशल ऑडिट, मुख्य सचिव के सख्त निर्देश

    July 10, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About RJ24

    Editor’s Name – Mahendra Sahu

    Mobile Number – +91 62601 52352

    Email ID – rj24news3388152@gmail.com

    Address – G.E. Road Mahoba Bajar Raipur (CG)

    Most Popular

    CM विष्णु देव साय का बड़ा संदेश! भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया जन-जन तक पहुंचने का मंत्र

    July 10, 2026

    CG Breaking: रजिस्ट्री के बाद अपने आप होगा नामांतरण, सरकार ने बनाया नया डिजिटल सिस्टम

    July 9, 2026

    छत्तीसगढ़ में बड़ा फैसला! अब गांव-गांव होगा पानी का सोशल ऑडिट, मुख्य सचिव के सख्त निर्देश

    July 10, 2026
    Our Picks

    CM साय की संवेदनशील पहल से बदली अविनाश की जिंदगी, सफल उपचार के बाद जताया आभार

    August 18, 2026

    CM विष्णुदेव साय ने पत्नी कौशल्या साय के साथ बनाया पार्थिव शिवलिंग, किया पूजन-अभिषेक

    August 18, 2026

    CM साय ने किया ‘गजरथ यात्रा-भाग 02’ का विमोचन, मानव-हाथी द्वंद्व कम करने पर जोर

    August 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact
    © 2026 Designed by RT Internet Services.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.