Close Menu
RJ24RJ24
    Facebook Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • About Us
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact
    Facebook Instagram YouTube WhatsApp
    RJ24RJ24
    • Home
    • छत्तीसगढ़

      CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में रायगढ़ में 2,495 ग्रामीण परिवारों को मिलेंगे शौचालय, 2.99 करोड़ रुपये स्वीकृत

      September 6, 2026

      CG News: इस्कॉन रायपुर के जन्माष्टमी महोत्सव में पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, राधा-कृष्ण के दर्शन कर किया शंख अभिषेक

      September 6, 2026

      CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दही हांडी उत्सव में बढ़ाया गोविंदाओं का उत्साह, दिया टीम भावना का संदेश

      September 6, 2026

      CG News: दही हांडी उत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बोले- सफलता के लिए एक-दूसरे का साथ जरूरी

      September 6, 2026

      CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बिलासपुर और रायपुर में मनाएंगे तीजा-पोरा तिहार, दो शहरों में होंगे कार्यक्रम

      September 6, 2026
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • अपराध
    • खेल
    • दुर्घना
    • धार्मिक
    • फ़िल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • राष्ट्रीय
    • व्यापार
    RJ24RJ24
    Home » Blog » विजय शर्मा ने शिक्षा क्षेत्र की उपलब्धियां गिनाईं, 84 स्कूलों में स्मार्ट क्लास और 7,500 स्कूलों में बालिका शौचालय
    छत्तीसगढ़

    विजय शर्मा ने शिक्षा क्षेत्र की उपलब्धियां गिनाईं, 84 स्कूलों में स्मार्ट क्लास और 7,500 स्कूलों में बालिका शौचालय

    Mahendra SahuBy Mahendra SahuSeptember 5, 2026No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email WhatsApp Copy Link
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    रायपुर, 05 सितंबर 2026। उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल, कवर्धा में आयोजित मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण, शिक्षा सत्र 2026-27, शिक्षा दूत एवं ज्ञानदीप पुरस्कार सम्मान समारोह में हिस्सा लिया। इस अवसर पर उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिले के 108 शिक्षकों को शिक्षा दूत एवं ज्ञानदीप पुरस्कार से सम्मानित किया। सम्मानित शिक्षकों में सेवानिवृत्त शिक्षक भी शामिल रहे।

    उप मुख्यमंत्री ने सभी शिक्षकों को शॉल, श्रीफल, मोमेंटो एवं प्रमाण पत्र भेंटकर सम्मानित किया और उनके योगदान के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षकों द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट कार्य विद्यार्थियों और समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

    गुरुजनों से मिले संस्कार और ज्ञान आज भी उपयोगी

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विजय शर्मा ने गुरुजनों से मिले संस्कार और ज्ञान को आज भी प्रासंगिक एवं उपयोगी बताया। उन्होंने कहा कि शिक्षक राष्ट्र के नव निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिक्षक केवल कक्षा में पाठ्यक्रम का ज्ञान देने तक सीमित नहीं होते, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण और उनके जीवन को सही दिशा देने का कार्य भी करते हैं।

    उन्होंने कहा कि शिक्षक का प्रभाव विद्यार्थी के जीवन पर लंबे समय तक बना रहता है। कक्षा में दिया गया ज्ञान और गुरुजनों द्वारा सिखाए गए संस्कार जीवन के प्रत्येक पड़ाव पर उपयोगी साबित होते हैं।

    साझा की विद्यार्थी जीवन की यादें

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अपने विद्यार्थी जीवन की स्मृतियां साझा करते हुए बताया कि उन्होंने स्वामी करपात्री जी विद्यालय में कक्षा छठवीं से बारहवीं तक शिक्षा प्राप्त की। उन्होंने कहा कि विद्यालय में गुरुजनों ने पढ़ाई के साथ-साथ खेल एवं अन्य गतिविधियों के माध्यम से भी बहुत कुछ सिखाया।

    उन्होंने कहा कि गुरुजनों द्वारा उस समय पढ़ाया और सिखाया गया ज्ञान आज भी उनके जीवन में उपयोगी साबित हो रहा है। बचपन में गुरुजनों के साथ बिताए गए पल आज भी उनके लिए महत्वपूर्ण, प्रेरणादायी और चिरस्मरणीय हैं तथा उनका मार्गदर्शन करते हैं।

    अपने गुरुजनों का सम्मान कर लिया आशीर्वाद

    कार्यक्रम के दौरान भावुक क्षण भी देखने को मिला। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अपने विद्यार्थी जीवन के गुरुजनों जी.आर. चंदेल, पी.पी. दुबे, एम.आर. महोबिया, विजेंद्र श्रीवास्तव एवं एम.के. गुप्ता का शॉल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मान किया। उन्होंने अपने गुरुजनों को प्रणाम कर उनका आशीर्वाद लिया।

    विजय शर्मा ने कहा कि गुरु का स्थान जीवन में सबसे महत्वपूर्ण होता है। गुरुजनों से प्राप्त शिक्षा, संस्कार और मार्गदर्शन व्यक्ति के जीवन की मजबूत नींव तैयार करते हैं।

    84 हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों में स्मार्ट क्लास

    विजय शर्मा ने शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के 84 हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों में स्मार्ट क्लास रूम स्थापित किए जा रहे हैं। इनमें से 50 स्कूलों में स्मार्ट क्लास की सुविधा स्थापित की जा चुकी है, जबकि शेष 34 स्कूलों में भी जल्द स्मार्ट क्लास रूम स्थापित किए जाएंगे।

    उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक के माध्यम से विद्यार्थियों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में यह महत्वपूर्ण पहल है।

    7,500 स्कूलों में बालिका शौचालय का होगा निर्माण

    उप मुख्यमंत्री ने बताया कि बालिकाओं की सुविधा एवं सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण को ध्यान में रखते हुए 7,500 स्कूलों में बालिका शौचालयों का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में प्रत्येक स्कूल में बालिकाओं के लिए शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराने का लक्ष्य है।

    इससे छात्राओं को विद्यालय में बेहतर और सुविधाजनक वातावरण मिलेगा तथा शिक्षा के प्रति उनके निरंतर जुड़ाव को भी बढ़ावा मिलेगा।

    मेडिकल कॉलेज में 50 सीटों पर पढ़ाई प्रारंभ

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जिले में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज की प्रगति की जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष मेडिकल कॉलेज में 50 सीटों पर पढ़ाई प्रारंभ हो गई है। उन्होंने इसे जिले के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि इससे क्षेत्र के विद्यार्थियों को चिकित्सा शिक्षा के लिए बेहतर अवसर प्राप्त होंगे।

    उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज में प्रवेश लेने वाले पहले विद्यार्थी सहसपुर लोहारा के हिमांशु देवांगन हैं। उन्होंने कहा कि जिले में मेडिकल शिक्षा की शुरुआत क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए नई संभावनाओं और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

    कार्यक्रम में पूर्व संसदीय सचिव डॉ. सियाराम साहू, मोतीराम चंद्रवंशी, कृषक कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुरेश चंद्रवंशी, जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू, उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश चंद्रवंशी, उपाध्यक्ष पवन जायसवाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष पटेल सहित जनप्रतिनिधि, शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

    Chhattisgarh News Education Doot Award Education News Gyan Deep Award Kawardha Teacher Award Vijay Sharma
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Copy Link
    Previous Articleविजय शर्मा ने 108 शिक्षकों को किया सम्मानित, बोले- गुरुजनों का ज्ञान और संस्कार जीवन की मजबूत नींव
    Next Article AI एजेंट्स की आपसी बातचीत ने बढ़ाई चिंता, टेस्ट में चीटिंग और नियमों को बायपास करने की चर्चा
    Mahendra Sahu
    • Website

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में रायगढ़ में 2,495 ग्रामीण परिवारों को मिलेंगे शौचालय, 2.99 करोड़ रुपये स्वीकृत

    September 6, 2026
    छत्तीसगढ़

    CG News: इस्कॉन रायपुर के जन्माष्टमी महोत्सव में पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, राधा-कृष्ण के दर्शन कर किया शंख अभिषेक

    September 6, 2026
    छत्तीसगढ़

    CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दही हांडी उत्सव में बढ़ाया गोविंदाओं का उत्साह, दिया टीम भावना का संदेश

    September 6, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    RO No. 13997/221

    × Popup Image

     

    Top Posts

    CM विष्णु देव साय का बड़ा संदेश! भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया जन-जन तक पहुंचने का मंत्र

    July 10, 2026

    CG Breaking: रजिस्ट्री के बाद अपने आप होगा नामांतरण, सरकार ने बनाया नया डिजिटल सिस्टम

    July 9, 2026

    छत्तीसगढ़ में बड़ा फैसला! अब गांव-गांव होगा पानी का सोशल ऑडिट, मुख्य सचिव के सख्त निर्देश

    July 10, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About RJ24

    Editor’s Name – Mahendra Sahu

    Mobile Number – +91 62601 52352

    Email ID – rj24news3388152@gmail.com

    Address – G.E. Road Mahoba Bajar Raipur (CG)

    Most Popular

    CM विष्णु देव साय का बड़ा संदेश! भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया जन-जन तक पहुंचने का मंत्र

    July 10, 2026

    CG Breaking: रजिस्ट्री के बाद अपने आप होगा नामांतरण, सरकार ने बनाया नया डिजिटल सिस्टम

    July 9, 2026

    छत्तीसगढ़ में बड़ा फैसला! अब गांव-गांव होगा पानी का सोशल ऑडिट, मुख्य सचिव के सख्त निर्देश

    July 10, 2026
    Our Picks

    CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में रायगढ़ में 2,495 ग्रामीण परिवारों को मिलेंगे शौचालय, 2.99 करोड़ रुपये स्वीकृत

    September 6, 2026

    CG News: इस्कॉन रायपुर के जन्माष्टमी महोत्सव में पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, राधा-कृष्ण के दर्शन कर किया शंख अभिषेक

    September 6, 2026

    CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दही हांडी उत्सव में बढ़ाया गोविंदाओं का उत्साह, दिया टीम भावना का संदेश

    September 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact
    © 2026 Designed by RT Internet Services.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.