पीएम सूर्यघर योजना से सौर ऊर्जा की ओर बढ़ते कदम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के जरिए आम नागरिकों को स्वच्छ ऊर्जा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। योजना के तहत परिवार अपने घरों की छत पर सोलर पैनल लगाकर सौर ऊर्जा का उपयोग कर रहे हैं।
इससे बिजली खर्च में राहत मिलने के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा देने की दिशा में कदम बढ़ रहे हैं।
तारणी घृतलहरे ने घर पर लगवाया सोलर पैनल
ग्राम दशरमा निवासी तारणी घृतलहरे ने भी पीएम सूर्यघर योजना का लाभ लेते हुए अपने घर की छत पर सोलर पैनल इंस्टॉल करवाया है। केंद्र एवं राज्य सरकार की ओर से दी जा रही सब्सिडी सुविधा का लाभ लेकर उन्होंने सौर ऊर्जा अपनाने का निर्णय लिया।
बिजली बिल अधिक आने पर लिया फैसला
तारणी ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि पहले उनके घर का बिजली बिल काफी अधिक आता था। इसी वजह से उन्होंने पीएम सूर्यघर योजना के बारे में जानकारी ली और घर पर सोलर पैनल लगवाने का फैसला किया।
अब सौर ऊर्जा का उपयोग करने के बाद उन्हें बिजली बिल के खर्च में राहत मिलने की उम्मीद है।
आर्थिक बचत के साथ पर्यावरण संरक्षण
तारणी का कहना है कि सोलर पैनल लगवाने के बाद उन्हें काफी अच्छा लग रहा है। उनके अनुसार, सौर ऊर्जा अपनाना आर्थिक बचत के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण कदम है।
उन्होंने लोगों से भी अपने घरों पर सोलर पैनल लगाने की अपील की। उनका कहना है कि सौर ऊर्जा को अपनाना परिवार के साथ-साथ पर्यावरण के लिए भी बेहतर विकल्प है।


