रायपुर। छत्तीसढ़ में जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहा वैसे ही, सभी राजनैतिक पार्टियों के स्टार प्रचारकों का दौरा बढ़ रहा है कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी लगातार छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार, प्रियंका गांधी 3 नवंबर को छत्तीसगढ़ दौरे आएगी। इस दौरान प्रियंका गांधी अंतागढ़ और बालोद जाएगी। यहां प्रियंका गांधी दो बड़ी सभाओं को संबोधित करेंगी।
वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी 4 नवंबर को छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान राहुल गांधी भी जगदलपुर और दुर्ग जिले अहिवारा जाएंगे। राहुल गांधी यहां कांग्रेस के पक्ष में वोट मांगेंगे। राहुल गांधी अपने प्रवास के दौरान दोनों ही जगहों में बड़ी सभाओं को संबोधित करेंगे।

