जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां जिले के मांझी थाना क्षेत्र में मटियार के निकट सरयू नदी में एक नाव डूब गई है. नाव डूबने की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में हड़कम्प मच गया. नाव हादसे में कुल 18 लोगों के लापता होने की सूचना मिली है. वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद जिले के एसपी और डीएम मौके पर पहुंचे. फिलहाल हादसे में डूबे लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी.
मिली जानकारी के अनुसार नाव डूबने के बाद 18 लोग लापता हो गए. जिसमे 5 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. वहीं इस हादसे में अब तक अब तक तीन शव बरामद हुए हैं. घटना की जानकारी देते हुए ग्रामीणों ने बताया कि सभी लोग सरयू नदी के पार परोरा बुआई कर के घर लौट रहे थे. तभी ये घटना घटी है. वहीं हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद है. छपरा के डीएम व एसपी के मटियार पहुंच गए है. अभी भी 9 लोगों को लापता बताया जा रहा है.

