रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बस्तर दौरे पर आ रहे हैं। आज कांकेर में भाजपा के विजय संकल्प रैली में शामिल होंगे और सभा को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी लगभग 1 घंटे तक कांकेर में रहेंगे।
बता दें कि नरेंद्र मोदी आज 1.55 बजे रायपुर पहुंचेंगे एयरपोर्ट से कांकेर के लिए रवाना होंगे।2:45 बजे को कांकेर पहुंचेंगे। वहां भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। कांकेर से 4:10 बजे रायपुर के लिए रवाना होंगे। रायपुर पहुंचकर 5 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे। 4 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10:40 बजे रायपुर पहुंचेंगे।

