आशीष पदमवार@बीजापुर। जिले के ऊसूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम गलगम निवासी मुचाकी लिंगा को नक्सलियों ने मुखबिरी के आरोप में हत्या कर दिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक ग्रामीण मुचाकी लिंगा जिले के ऊसूर के गलगम का रहने वाला था। बुधवार के दरमियानी रात नक्सलियों ने ग्रामीण रस्सी से गला घोटकर हत्या कर शव को नड़पल्ली और गलगम के बीच रोड़ पर फेंक दिया।

