दुर्ग/भिलाई। सीआईएसएफ इंस्पेक्टर की कार को लोको ने ठोकर मार दी। इस हादसे में सीआईएसएफ इंस्पेक्टर एस के सिन्हा बाल -बाल बच गए। नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।
जानकारी के मुताबिक सीआईएसएफ इंस्पेक्टर आज सुबह स्टील प्लांट के डंप यार्ड एरिया से होकर एनएसपीसीएल में ड्यूटी पर जा रहे थे. तभी पटरी पार करते हुए उनकी कार अचानक पटरी पर फंस गई। बीएसपी प्लांट की ओर से आ रही लोको ने कार को अपनी चपेट में ले लिया. इस हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई है.घटना की सूचना के बाद आनन-फानन में भिलाई स्टील प्लांट के अधिकारी भी मौके पहुंचे हुए है, वहीं सीआईएसएफ के अधिकारी मामले की जांच में जुट गए है.

