रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ.रमन सिंह ने कांकेर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दौरे के ठीक पहले नक्सलियों द्वारा तीन युवकों की हत्या को राजनीतिक षड्यंत्र का हिस्सा करार दिया है।
डॉ.सिंह ने आज यहां जारी बयान में इस घटना पर दु:ख जताते हुए कहा कि छोट बेठिया पखांजूर में नक्सलियों द्वारा कुल्ले कतलामी, मनोज कोवाची, डुगेकोवाची की निर्मम हत्या बहुत ही दुखद है। उन्होंने कहा कि भाजपा,प्रधानमंत्री मोदी और बस्तर के विकास से ईर्ष्या रखकर अपराध करने वाले किसी व्यक्ति को माफ़ नहीं किया जाएगा। कुछ दिन का इंतज़ार और हैं भाजपा की सरकार बनते ही निर्दोष आदिवासियों के एक-एक आंसू का हिसाब देना पड़ेगा।

