नई दिल्ली। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के अधिकारियों के अनुसार, संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई)-मेन के पाठ्यक्रम को सीबीएसई और अन्य स्कूल बोर्डों के फैसलों के मद्देनजर छोटा कर दिया गया है। एजेंसी ने बृहस्पतिवार को ऑनलाइन पंजीकरण तिथियों सहित जेईई-मेन 2024 जनवरी परीक्षा के लिए कार्यक्रम की अधिसूचना भी जारी की।
ऐसा भी पहली बार हुआ है कि एनटीए ने परिणामों की तारीख (12 फरवरी, 2024) पहले से घोषित कर दी है। एनटीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘सीबीएसई सहित कई शिक्षा बोर्डों ने कोविड-19 महामारी के कारण हुए शैक्षणिक व्यवधान से निपटने के लिए अपने पाठ्यक्रम को तर्कसंगत बनाया है। 44 शिक्षा बोर्डों ने पाठ्यक्रम पर परामर्श के लिए प्रतिक्रिया दी और अपनी स्थिति प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि इसी की तर्ज पर जेईई-मेन के पाठ्यक्रम को छोटा कर दिया गया है।
मैथ्स से ये टॉपिक हटे हैं
मैथेमेटिकल इंडक्शंस
मैथेमेटिकल रीजनिंग
थ्री डायमेंशनल ज्योमेट्री के कुछ टॉपिक
फिजिक्स से ये टॉपिक हटे हैं
कम्यूनिकेशन सिस्टम्स
एक्सपेरिमेंटल स्किल्स से कुछ टॉपिक
केमिस्ट्री से ये टॉपिक हटे हैं
फिजिकल क्वांटिटीज एंड देयर मेजरमेंट्स इन केमिस्ट्री, प्रिसिजन और एक्योरेसी, सिग्निफिकेंट फिगर्स
स्टेट्स ऑफ मैटर
थॉमसन एंड रदरफोर्ड्स एटॉमिक मॉडल्स एंड देयर लिमिटेशंस
सर्फेस केमिस्ट्री
ए – ब्लॉक एलिमेंट्स
जनरल प्रिंसिपल्स एंड प्रोसेसेस ऑफ आइसोलेशन ऑफ मेटल्स
हाइड्रोजन
एनवारमेंटल केमिस्ट्री
पॉलिमर्स
केमिस्ट्री इन एवरीडे लाइफ

