आशीष पदमवार@बीजापुर। जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान बारसूर क्षेत्र के 50 से अधिक ग्रामीणों ने भाजपा विधानसभा प्रत्याशी महेश गागड़ा के समक्ष भारतीय जनता पार्टी से अपनी आस्था जताई और केन्द्र सरकार की योजनाओं से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ली। इस दौरान प्रत्याशी महेश गागड़ा ने नवप्रवेशित कार्यकर्ताओं को भाजपा का गमछा पहनाकर स्वागत किया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए महेश गागड़ा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश का तिरंगा चन्द्रमा में लहरा रहा है और दूसरी तरफ प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बच्चों को गोबर बीनने कह रहे है। आज छत्तीसगढ़ शिक्षा व्यवस्था में देश सबसे नीचे स्तर पर है और शराब के मामले में देश में पहले नंबर पर है। यह सरकार पूरी तरह से विकास विरोधी, वादाखिलाफ़ी की सरकार है। उन्होंने कहा कि आप सभी के उत्साह और भाजपा के प्रति समर्थन से स्पष्ट है कि बीजापुर विधानसभा में कमल खिलेगा और छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी।

