सुकमा। छत्तीसगढ़ में पहले चरण के मतदान की तारीख नजदीक आते ही बस्तर संभाग के अंदरूनी क्षेत्रों में नक्सली गतिविधि भी तेज हो गई है. बस्तर और राजनांदगांव इलाके में नक्सली हत्या और आगजनी जैसी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं. 2 नवंबर को साप्ताहिक बाजार कोंटा से ग्रामीणों को लेकर 2 वाहन वापस गोलापल्ली की ओर लौट रही थी. इसी दौरान वेलपोच्चा गांव के पास नक्सलियों ने दोनों गाड़ियों को रोका लिया. उन्होंने वाहन में सवार लगभग 60 सभी ग्रामीणों को नीचे उतार दिया. जिसके बाद दोनों वाहनों पर आगजनी कर दी. हालांकि नक्सलियों ने किसी भी ग्रामीण और वाहन चालक को नुकसान नहीं पहुंचाया है. लेकिन घटनास्थल पर काफी संख्या में चुनाव बहिष्कार के बैनर पोस्टर जरूर लगाए हैं. घटना के बाद सूचना मिलने पर सुरक्षाबल के जवानों को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया है.
Related Posts
Add A Comment

