आशीष पदमवार@बीजापुर। थाना गंगालूर क्षेत्रान्तर्गत बुरजी गांव के पूर्व में 3 किग्रा का आईईडी बरामद किया गया। केरिपु 85वी वाहिनी की टीम द्वारा सर्चिंग के दौरान बरामद किया गया।
85वीं वाहिनी केरिपु बीडीएस की टीम द्वारा मौके पर निष्क्रिय कर दिया गया। IED निष्क्रिय करने के दौरान केरिपु 85वी वाहिनी के जवान प्रशांत भुईया को मामूली चोट आई। पुसनार कैंप मे मेडिकल अफसर द्वारा उपचार किया गया, जवान सुरक्षित है। जवानों को निशाना बनाने हेलीपेड के पास नक्सलियों ने आईडी लगाया था.

