रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनावों के पहले चरण की 20 सीटों पर आज शाम प्रचार समाप्त हो गया। नक्सलियों द्वारा मोहला मानपुर एवं नारायणपुर में हुई अलग अलग घटनाओं में भाजपा के दो कार्यकर्ताओं की हत्या की घटना को छोड़कर प्रचार आमतौर पर शान्तिपूर्ण रहा।
राज्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक मतदान समय वाले विधानसभा क्षेत्रों में दोपहर तीन बजे तक और सवेरे आठ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान समय वाले विधानसभा क्षेत्रों शाम पांच बजे प्रचार समाप्त हो गया। प्रचार के आखिरी दिन अधिकांश क्षेत्रों में प्रत्याशियों ने रैलियां निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया।

