पत्थलगांव। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में गट्टीबुड़ा गांव स्थित सरकारी स्कूल में पढ़ाई के दौरान एक छात्रा की मौत हो गयी है। अाधिकारिक सूत्रों के अनुसार माध्यमिक विद्यालय की छात्रा वृंदावती कल स्कूल में पढ़ाई के दौरान अचानक बेहोश होकर गिर गयी। इस छात्रा को जब अस्पताल ले जाया गया तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

