सुकमा। छत्तीसगढ़ में चल रही पहले चरण की वोटिंग को रोकने के लिए नक्सलियों ने फायरिंग कर वोटर को मतदान केंद्र पहुंचने से रोकने की कोशिश की। इसी दौरान कोंटा थाना क्षेत्र के बंडा में पुलिस नक्सलियों के बीच फायरिंग हुई। दूरमा और सिंगाराम के जंगल में नक्सलियों ने बीजीएल दागे।
निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार खबर लिखे जाने तक सुबह 11 बजे तक बीस विधानसभाओं के मतदान का औसत प्रतिशत 22.18% रहा है। ज़िले वार आंकड़े निम्नलिखित हैं।पंडरिया-21%, कबीरधाम ( कवर्धा )- 23.25%,खैरागढ़- छुईखदान- गंडई – 23.21%, डोंगरगढ़-21.5%, राजनांदगांव-14%, डोंगरगांव-18.06%, खुज्जी-25%, मोहला-मानपुर-अंबागढ चौकी-27%, अंतागढ़- 28.82%, भानुप्रतापपुर-36.1%, उत्तर बस्तर कांकेर – 34.65%, केशकाल-27.63%, कोंडागांव – 32.5%, नारायणपुर-21.6%, बस्तर-19.97%, जगदलपुर-18.36%, चित्रकूट-11.3%, दंतेवाड़ा-16.2%, बीजापुर-9.11%, कोंटा-12.39%,

