राजनांदगांव। डोंगरगढ़ में पोलिंग बूथ क्रमांक 140 पर सरदार अमृत सिंह शादीशुदा जोड़े में दुल्हा बनकर अपने परिवार के सदस्यों के साथ मताधिकार का उपयोग करने पोलिंग बूथ पहुंचे। मतदान के बाद सरदार अमृत सिंह ने लोगों से वोट की अपील की। पहले मतदान, फिर विवाह का संदेश देकर अपने मतदान के कर्तव्य के प्रति उनके और परिवार की जागरूकता सराहनीय रही। चुनाव आयोग ने जानकारी दी कि दोपहर 3 बजे तक 58.85 प्रतिशत मतदान हुआ। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुतबाकि 20 सीटों में 59.19 प्रतिशत मतदान हुआ है। सबसे ज्यादा मतदान कोंडागांव में हुआ है। जबकि सबसे कम मतदान बीजापुर में हुआ है।
दस सीटों पर मतदान समाप्त
छत्तीसगढ़ में 10 सीटों पर वोटिंग तीन बजे समाप्त हो गई है। अब प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटियों में बंद हो गई है। बतादें कि चुनाव आयोग ने नक्सल प्रभावित इन अति संवेदनशील दस सीटों पर मतदान का समय सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक निर्धारित किया था।

